बॉलीवुड

शाहरुख से सलमान तक, ये 9 सितारे प्राइवेट फंक्शन में नाचने के लिए लेते हैं इतने पैसे

शादी-ब्याह हो या फिर कोई पार्टी या फिर कोई इवेंट, हर जगह फिल्मी सितारे मौजूद रहते हैं। ये स्टार्स जिस भी पार्टी या इवेंट में शामिल होते हैं, उसकी रौनक बढ़ जाती है। यही वजह है कि बहुत से लोग अपनी पार्टियों या फिर किसी समारोह में खासतौर पर इन स्टार्स को बुलाना चाहते हैं। अक्सर हम सभी लोग फिल्मी सितारों को फिल्मों में तो अपने गानों पर डांस करते हुए देख चुके हैं।

लेकिन इसके अलावा प्राइवेट फंक्शन या अवॉर्ड शोज में भी यह अपने डांस से लोगों का दिल जीते हुए नजर आते हैं। शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि यह सितारे प्राइवेट पार्टीज या अवॉर्ड शो में डांस करने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम चार्ज करते हैं। प्राइवेट फंक्शन या किसी समारोह में नाचने के लिए इन सितारों की फीस इतनी अधिक होती है कि आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो प्राइवेट फंक्शन में ठुमके लगाने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और कैटरीना कैफ तक का भी नाम शामिल है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान यानी शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल किंग खान अपनी आने वाली फिल्म “पठान” के लुक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। Bollywoodlife की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान किसी बर्थडे पार्टी, शादी या फिर किसी और प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम चार्ज करते हैं, यह 3 करोड़ रुपए लेते हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और दुनियाभर में उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी पार्टी या फिर प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए सलमान खान करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ अभिनेता विक्की कौशल संग विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। कैटरीना कैफ शादी के बाद सलमान खान के साथ फिल्म “टाइगर जिंदा है 3” में नजर आने वाली हैं। रिपोर्र्ट्स के मुताबिक। कैटरीना कैफ किसी भी फंक्शन पार्टी या फिर किसी प्राइवेट इवेंट में डांस करने के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने लुक्स और आवाज से बिल्कुल हॉलीवुड एक्टर की तरह ही नजर आते हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जिसके चलते यह सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन किसी फंक्शन, पार्टी या प्राइवेट इवेंट में डांस करने के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपए लेते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने के लिए करीब 1 करोड़ चार्ज करती हैं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह की बात करें, तो वह भी करीब 1 करोड़ रुपए लेते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी प्राइवेट फंक्शन में डांस करने के लिए अच्छी खासी मोटी रकम फीस के रूप में लेती हैं। रिपोट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा करीब 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार यानी अभिनेता अक्षय कुमार इन इवेंट्स में अपना जलवा दिखाने के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “शमशेरा” और “ब्रह्मास्त्र” को लेकर सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। वहीं बहुत ही जल्द रणबीर कपूर पापा भी बनने वाले हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर भी प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की मोटी रकम लेते हैं।

Related Articles

Back to top button