राशिफल 12 जुलाई: आज बजरंगबली की कृपा से इन 2 राशि वालों के बनेंगे सारे काम, होगी आर्थिक तरक्की

आज हम आपको मंगलवार 12 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम दोस्तों की मदद से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करना चाह रहे थे, वह काम आज पूरा होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, इसलिए बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि मान-सम्मान की हानि हो सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन पर ध्यान देना होगा। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं का हल निकल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनको अच्छा अवसर मिलने के योग बने हुए हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आप ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। कोई नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस राशि की महिलाओं को घरेलू कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। व्यापार में की गई मेहनत रंग लाएगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज में चल रही बाधाएं दूर होंगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार सफलता हासिल करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। घरवालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में जा सकते हैं। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति की तरफ ध्यान केंद्रित कीजिए। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन विशेष रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी काम में पहले से जारी मेहनत का फल आज प्राप्त होने वाला है। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कई नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, अगर ऐसा होता है, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर बातचीत कीजिए और समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा आपको धोखा दे सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। निवेश के मामले में आज आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा, आज आपको अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है जो भविष्य में काम आएगा। किसी काम के तरीके में कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली हैं। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। आप अपने सामने आने वाली कठिनाइयों का सामना करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आपको अपनी पुरानी योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आपके मित्रों में इजाफा होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।