कभी पिता के कंधे पर तो कभी मां की गोद में दिखे मुकेश अंबानी के पोते, दिल जीत लेगी क्यूटनेस

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के परिवार की खुशी उस दिन से और भी ज्यादा हो चुकी है जब उनके पोते पृथ्वी अंबानी ने जन्म लिया। बता दें, पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ। अब वह इस साल दिसंबर में 2 साल के होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पृथ्वी की कई क्यूट तस्वीरें वायरल हो चुकी है। हाल ही में वह अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ भी नजर आए थे। इस दौरान उनकी क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही पृथ्वी की प्यार भरी तस्वीरें…
बता दें, मुकेश अंबानी की बेटे आकाश और श्लोका मेहता की शादी साल 2019 में हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही उनके घर बेटे पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ। इन्होंने पिछले 10 दिसंबर 2021 को पृथ्वी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसके लिए इन्होंने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था।
इतना ही नहीं बल्कि इस पार्टी में करीब 100 पंडितों को बुलाया गया था। इसके साथ ही अंबानी परिवार ने 50,000 ग्रामीणों को भोजन कराया। इसके अलावा इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे भी शामिल हुए थे। बता दे मुकेश अंबानी ने अपने पोते के लिए नीदरलैंड्स खिलौने मंगवाए थे।
वही पृथ्वी अंबानी की कुछ तस्वीरें अपनी मां श्लोका मेहता के साथ भी खूब वायरल हुई थी। वायरल हुई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, श्लोका मेहता अपने बेटे को प्यार से देखती नजर आ रही है तो वहीं उनका बेटा पृथ्वी कही और देखने में व्यस्त हैं।
इसके अलावा पहले बर्थडे के दौरान श्लोका ने अपने बेटे पृथ्वी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक की थी जिन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया गया था।
अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि, श्लोका अपने बेटे पृथ्वी को लिए हुए एक बड़े से केक के साथ खड़ी हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में पृथ्वी नीले रंग के एनिमल प्रिंट जंपर सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।
इस तस्वीर में उनकी मां यानी कि, श्लोका ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। सोशल मीडिया पर पृथ्वी के पहले बर्थडे की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।
बात की जाए श्लोका मेहता के बारे में तो वह मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक रसैल मेहता की बेटी है। रिपोर्ट की माने तो वह अपने पिता की कंपनी की डायरेक्टर हैं और उनके बिजनेस को भी बखूबी संभालती है।
इसके अलावा वह ‘मेहता कनेक्ट फॉर’ नामक एक कंपनी की फाउंडर भी है जिसके माध्यम से वह एनजीओ की मदद करती है।
बात की जाए श्लोका की शिक्षा के बारे में तो उन्होंने साल 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनकी मुलाकात आकाश अंबानी से हुई जिसके बाद इन दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर इन्होंने परिवार की रजामंदी के साथ शादी रचा ली।
जब से श्लोका मेहता अंबानी परिवार की बहू बनी है तब से वह काफी चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।