बॉलीवुड

सुनील ग्रोवर सुशांत के परिवार के सपोर्ट में आए सामने, कहा- जानने का पूरा हक है कि….

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली थी। यह अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। जब इनकी मृत्यु की खबर इनके चाहने वालों तक पहुंची तो सभी को काफी आश्चर्य हुआ था। आखिर इस अभिनेता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। सोशल मीडिया पर भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रहीं हैं। हर कोई सुशांत मामले को लेकर बहुत सी बातें बताने में लगा हुआ है। फैंस के साथ-साथ सुशांत के परिवार वाले भी अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग लगातार कर रहें हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में सुशांत के पिता का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच सुनील ग्रोवर भी सुशांत के परिवार के सपोर्ट में उतरे हैं।

सुनील ग्रोवर ने सुशांत के परिवार का किया सपोर्ट, कहीं ये बात

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि अभिनेता सुशांत को इंसाफ दिलाने की जंग में सुनील ग्रोवर भी उतर आएं हैं। इन्होंने सुशांत के परिवार के सपोर्ट में कहा कि इनको न्याय जरूर मिलना चाहिए। सुनील ग्रोवर ने कहा है कि जब भी वह सुशांत के सुनहरे सपनों के बारे में पढ़ते हैं और देखते हैं तो उनको बहुत दुख होता है। यह लोगों से कितना प्यार करते थे। सुनील ग्रोवर ने कहा कि “सुशांत के परिवार के लिए यह बहुत बड़ी हानि है। अगर इनका परिवार न्याय मांग रहा है तो इनको इंसाफ जरूर मिलना चाहिए। उनको यह जानने का पूरा हक है कि कैसे हुआ और क्या हुआ?”

सुनील ग्रोवर ने बीते दिनों पहले एक टीवी जगत के सेलेब्स की अचानक मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया। सुनील ग्रोवर ने कहा कि जब दूसरे लोगों को इतना दुख हो रहा है तो सोचिए जिस परिवार का व्यक्ति इस दुनिया को छोड़ कर गया है, उस परिवार के ऊपर क्या बीत रही होगी। मुश्किल परिस्थितियों में सभी को सकारात्मक बने रहने की जरूरत है। सुनील ग्रोवर ने कहा कि यह कहना आसान है, पर करना मुश्किल है। लेकिन करना है, जो चीजें हमारे पास नहीं है उनके बारे में रोने की बजाय हमारी जिंदगी के उन सकारात्मक चीजों के बारे में सोचना होगा जो हमारे पास मौजूद है।

सीबीआई के हाथों में आया सुशांत सिंह राजपूत का केस

सुशांत के निधन के पश्चात हर कोई इंसाफ की मांग कर रहा था। अभिनेता के चाहने वालों के साथ-साथ अन्य लोग भी सुशांत मामले की सीबीआई जांच करने की मांग कर रहे थे। काफी लंबे समय से सीबीआई जांच को लेकर बहस-बाजी चल रही थी। आखिर में अब सुशांत केस सीबीआई के हाथों में आ चुका है, जिससे फैन्स के साथ-साथ परिवार के लोग काफी खुश हैं। इनको उम्मीद है कि अब सुशांत को इंसाफ जरूर मिलेगा।

सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ दर्ज कराया था FIR

आपको बता दें कि जब सुशांत के चाहने वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, तब 2 महीने बीत जाने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ था। आखिर में सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। पहले सुशांत केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन अब यह केस सीबीआई के हाथों में आ गया है। सीबीआई सुशांत केस मामले की जांच तेजी से करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button