मरते हुए BF को किडनी देना पड़ा भारी, ठीक होते ही दूसरी लड़की संग भागा, प्रेमिका ने सुनाई आपबीती

प्यार अंधा होता है। यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन फिर भी इस प्यार में अंधे होकर लोग कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। आपने सुना होगा कि प्यार में धोखा मिलने पर लोगों का दिल टूट जाता है। उनकी प्यार के प्रति फिलिंग्स मर जाती है। उनका पैसा भी बहुत बर्बाद होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने प्यार में अंधी होकर अपनी एक किडनी को दी।
कैलिफोर्निया (California) की रहने वाली कोलीन को अपनी गली में रहने वाले एक दोस्त से बेहद प्रेम था। दोनों बचपन के दोस्त थे। जब वे 17 साल के हुए तो दोनो के बीच प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा ली।
प्रेमिका से किडनी लेकर दिया धोखा
एक दिन कोलिन को पता चला कि उसका प्रेमी किडनी की एक बीमारी से ग्रसित है। यदि उसे किडनी ना मिली तो वह मर भी सकता है। ऐसे में कोलिन ने अपने बचपन के प्यार को बचाने के लिए उसे अपनी एक किडनी दान कर दी। लेकिन उसका प्रेमी बड़ा एहसान फरामोश निकला। वह अपनी जान बचाने वाली गर्लफ्रैड को छोड़कर किसी और लड़की के साथ भाग गया।
कोलिन को प्रेमी को किडनी दिए सिर्फ 7 ही महीने हुए थे। लेकिन उसका प्रेमी किडनी मिलने के बाद किसी और लड़की के चक्कर में पड़ गया। कोलिन ने अपनी इस दुखद लव स्टोरी का खुलासा एक टीवी शो पर किया। उनकी ये प्रेम कहानी सुन हर कोई हैरान रह गया।
किसी और लड़की संग भागा प्रेमी
कोलिन ने शो में बताया कि उसे लगा था किडनी देने के बाद उसका बॉयफ्रेंड संग रिश्ता और भी मजबूत हो जायेगा। लेकिन उसने तो सीधा ब्रेकअप ही कर लिया। वह किडनी देने के कुछ महीने बाद बैचलर ट्रिप पर लॉस वेगास गया था। कोलिन को लगा कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उसे एक ब्रेक की जरूरत होगी।
लेकिन लॉस वेगास में उसे कोई और लड़की पसंद आ गई। इसके बाद भी कोलिन ने उसकी इस गलती को माफ कर दूसरा मौका दिया। हालांकि प्रेमी फिर अपनी हरकत से बाज नहीं आया और वह कोलिन को धोखा देकर किसी और लड़की साथ भाग गया। उसने कोलिन का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
यह पूरी घटना के सामने आने के बाद लोग काफी हैरान हैं। उन्हें यकीन नही हो रहा कि आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है। जिस शख्स ने उसकी जान बचाई उसने उसी का दिल तोड़ दिया।