धार्मिक

रविवार को करें ये उपाय, सूर्य होगा बलवान, भाग्य संबंधित समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उसी प्रकार रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि सूर्य भगवान की पूजा आराधना की जाए तो इससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति का भाग्य भी चमकता है। सूर्य देवता की आराधना करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सूर्य देवता की पूजा की जाए तो नौकरी और भाग्य से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अगर आप रविवार के दिन कुछ सरल उपाय करते हैं तो इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी और आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत बनेगा। तो चलिए जानते हैं रविवार के इन उपायों के बारे में…..

रविवार को सफेद घोड़े को घास खिलाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि सूर्य देवता हमेशा रथ पर सवार होकर गतिमान रहते हैं। आप लोगों ने भी तस्वीरों में देखा होगा कि सूर्य भगवान का रथ सफेद रंग के घोड़े खींचते हुए नजर आते हैं। अगर आप रविवार के दिन घोड़े की सेवा करते हैं तो इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और आपको सौभाग्य और तरक्की मिलेगी। आप रविवार के दिन किसी सफेद घोड़े को घास या चना जरूर खिलाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा।

सूर्य देव को ये चीजें करें अर्पित

रविवार का दिन सूर्य भगवान की पूजा आराधना का सबसे विशेष दिन माना जाता है। आप इस दिन सुबह के समय सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और उगते हुए सूर्य को लाल फूल, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करते हुए सूर्य की पूजा कीजिए। आप एक तांबे का लोटा लें उसमें रोली, लाल गुड़हल का फूल डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित कीजिए। रविवार के दिन आप अपने माथे पर चंदन का तिलक लगा है।

सूर्य देवता की पूजा के दौरान आप इनको गुड़ या गुड़ से बनी हुई मिठाईयों का भोग लगा सकते हैं। आप खुले आसमान के नीचे बैठकर सूर्य मंत्र का जाप करें। इसके अतिरिक्त आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से आपको अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

रविवार को इन चीजों का करें दान

हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि व्यक्ति अपने जीवन में दान-पुण्य जैसे कर्म करता है तो उसको पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति जितना दान करता है उससे कई गुना अधिक उसको लाभ मिलता है। अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य को बलवान बनाना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े, गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन और लाल चंदन का दान करें। आप रविवार के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार कोई भी चीज दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय करने से कुंडली में सूर्य बलवान बनता है और व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button