मनोरंजन

भारती ने आखिर दिखा ही दिया अपना गोला, क्यूटनेस ऐसी कि तैमूर भी नहीं लगे लाइन में, देखें Video

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने आखिर अपना गोला दिखा ही दिया। अब इसके पहले आप कुछ और मतलब निकाले बता दें कि गोला भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे का घर का नाम है। हालांकि उन्होंने उसका असली नाम लक्ष्य लिंबाचिया रखा है। गौरतलब है कि करीब 3 महीने पहले भारती ने बेटे को जन्म दिया था। तब से ही फैंस उनके बेटे की एक झलक को देखने को बेताब थे।

भारती ने की बेटे की मुंह दिखाई

हालांकि भारती ने कहा था कि घर के बड़े बुजुर्गों की आज्ञा पर वह शुरुआती दिनों में बेटे का चेहरा नहीं दिखा सकती है। उनका मानना है कि बेटे को नजर लग जाएगी। लेकिन गोला उर्फ लक्ष्य लिंबाचिया के 3 महीने का पूरा होने पर उसकी मुंह दिखाई हो गई है। ये मुंह दिखाई भी बड़े दिलचस्प अंदाज में हुई। भारती और हर्ष ने अपने लाडले बेटे का फोटोशूट करवाया है।

कपल ने अपने यूट्यूब व्लॉग के माध्यम से बेटे की तस्वीरें दुनिया के सामने साझा की है। उनका बेटा गोला सच में गोलमटोल और बड़ा क्यूट सा है। उसकी क्यूटनेस उफान मार रही है। भारती और हर्ष के फैंस उनके बेटे पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। साथ ही गोला को लंबी उम्र का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

क्यूटनेस देख पगला गए फैंस

कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया कि भारती का गोला करीना सैफ के बेटों जेह और तैमूर से भी ज्यादा क्यूट है। इसके अलावा फैंस भारती से गोला की और तस्वीरों और वीडियोज की डिमांड कर रहे हैं। भारती और हर्ष ने अपने बेटे के साथ घर को भी बड़ा सजाया है। उन्होंने अलग-अलग थीम के अनुसार गोला का फोटोशूट करवाया है।

कपल ने पहले एक बड़ा सा मंगाया। फिर उसमें अपने गोला को लेटाया। इसके बाद उसकी अनबॉक्सिंग कर गोला की मुंह दिखाई की। लोगों को मुंह दिखाई का ये अंदाज भी बड़ा पसंद आया है। भारती ने अपने बेटे की झलक दिखाते हुए लोगों से ये भी पूछा है कि उनका बेटा मम्मी पर गया है या पापा पर? वैसे आपको क्या लगता है गोला भारती पर गया है या हर्ष पर? वैसे हमारी माने तो काफी हद तक भारती सिंह पर ही गया है।

3 महीने का हो गया गोला

बता दें कि भारती और हर्ष 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों कॉमेडी सर्कस शो पर साथ काम करते थे। भारती परफॉरमेंस देती थी और हर्ष उनकी स्क्रिप्ट लिखा करते थे। बस इसी दौरान दोनों को आपस में प्यार हो गया। एक दूसरे को कई सालों तक देत करने के बाद कपल ने शादी रचा ली थी। भारती ने बेटे को जन्म इस साल 3 अप्रैल को दिया था। इस हिसाब से गोला अब 3 महीने का हो गया है।

यहां देखें वीडियो

Related Articles

Back to top button