जहर के समान होती है घर में रखी ये 5 चीजें, धीरे-धीरे तबाह कर देती है पूरा परिवार

घर में कई चीजें ऐसी होती हैं जो किसी काम की नहीं होती है। लेकिन फिर भी हम उन्हें संभाल कर कई सालों तक रखते हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो ऐसी पुरानी और बेकार चीजों को घर में रखना शुभ नहीं होता है। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है। फिर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। बहुत से दुख दस्तक देने लगते हैं।
ऐसे में आपको घर से कुछ खास तरह की पुरानी चीजों को तुरंत निकाल देना चाहिए। यदि आप ने ऐसा नहीं किया तो इन पुरानी और बिना काम की चीजों के चलते आपकी लाइफ पर शनि और राहु-केतु ग्रहों का प्रभाव भी पड़ने लगता है। फिर इसका परिणाम परिवार के सभी सदस्यों को भुगतना पड़ता है।
पीतल के बर्तन
आज के जमाने में लोग पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। ऐसे में वह बिना यूज में आए सालों तक स्टोर रूप में धूल खाते रहते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि इस तरह के बर्तनों को इकट्ठा करने और अंधेरे वाले स्थान पर रखने से घर में शनि का वास होने लगता है। इसके बाद घर में आर्थिक तंगी, दुख और अन्य परेशानियां आने लगती हैं। इसलिए जो बर्तन काम के नहीं हैं उन्हें बेच दें या किसी को दान कर दें।
जंग लगी चीजें
घर में कई चीजें ऐसी होती हैं जिनकी ठीक से केयर न करो तो उनमें पड़े पड़े जंग लग जाती है। ऐसी जंग वाली चीजों को घर में रखना बहुत बुरे परिणाम लाता है। इससे घर में लड़ाई झगड़े होते हैं। आपसी रिश्ते खराब होते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में खटास तक आ जाती है। इसलिए जंग लग चुकी चीजों को या तो फेंक दें या फिर उन्हें पेंट कर नया बना लें।
पुराने कपड़े और बिस्तर
कुछ लोगों का पुराने कपड़े फेंकने का मन ही नहीं होता है। वह नए-नए कपड़े खरीद उन्हें ही पहनते रहते हैं। उनके पुराने कपड़े धूल खाते रहते हैं। वहीं पुराने रजाई, गद्दे और चादरें भी इसी हाल में पड़ी रहती हैं। वास्तु के अनुसार कपड़ों और बिस्तर पर जमने वाली धूल कुंडली में बुध ग्रह को दुर्बल बनाती है। वहीं राहु-केतु ग्रहों का दुष्प्रभाव भी झेलना पड़ता है। इन चीजों से घर में लोग बीमार पड़ने लगते हैं। इसलिए पुराने कपड़े और बिस्तर दान कर दें।
टूटी फूटी चीजें
घर में टूटी फूटी चीजें जैसे फर्नीचर, कांच और अन्य सामान नहीं रखना चाहिए। ये चीजें घर में नेगेटिविटी बढ़ाती है। इससे घर का वास्तु गड़बड़ा जाता है। फिर पैसों की कमी से लेकर घर में गृह कलेश तक कई परेशानियों को झेलना पड़ता है। इसलिए टूटी चीजों को या तो ठीक करवा लें या उन्हें फेंक दें।
बंद इलेक्ट्रॉनिक चीजें
घर में खराब हो चुकी इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे टीवी, रेडियो, मोबाइल, कंप्यूटर, घड़ी इत्यादि चीजें नहीं रखना चाहिए। इनसे भी घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। घर की सकारात्मकता कम होती है। घर में सुख चले जाते हैं। दुख आने लगते हैं। इसलिए इन खराब इलेक्ट्रॉनिक चीजों को ठीक करवाएं या बेच दें।