दूल्हे ने दुल्हन को दिया ऐसा वचन कि सब हो गए उसके फैन, Video देख लोग बोले- ब्राइड कितनी लकी है

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी-ब्याह से जुड़ी हुई वीडियोस खूब वायरल हो रही हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे देखा जाए तो शादी वाले दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ परिवार के लोग, रिश्तेदार और दोस्त खूब मस्ती मजाक और डांस करते हैं। शादियों में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को सात वचन देते हैं।
बात दें हिंदू धर्म में विवाह के सात फेरों का बहुत महत्व होता है। फेरों के दौरान सात वचनों को बोला जाता है, जिसका पालन सभी जोड़े को करना पड़ता है। यह वचन अग्नि और ध्रुव तारा को साक्षी मानकर लिया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को ऐसा वचन दिया कि सभी लोग उसके फैन हो गए।
पंडित जी जोड़े को बता रहे थे यह बात
बता दें हिंदू विवाह पति और पत्नी के बीच जन्म-जन्मांतरों का संबंध होता है, जिसे किसी भी परिस्थिति में तोड़ा नहीं जा सकता है। अग्नि के सात फेरे लेकर और ध्रुव तारा को साक्षी मानकर दो तन, मन तथा आत्मा एक पवित्र बंधन में बंध जाती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, सात फेरों के बाद ही शादी की रस्म पूर्ण होती है।
सात फेरों में दूल्हा और दुल्हन दोनों से सात वचन लिए जाते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही अपने अपने शादी के जोड़े में गजब ढा रहे हैं।
आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि पंडित जी जोड़े को बताते हैं कि अर्धांगिनी का मतलब होता है आधे की हिस्सेदार। जब पंडित जी यह बात कहते हैं तो इस पर दूल्हा तुरंत ही बोलता है कि आधे की क्यों पूरे की हैं। जब दूल्हे के इस जवाब को दुल्हन समेत वहां पर मौजूद सभी लोगों ने सुना तो वह हंसने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्यारे से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
दूल्हे ने कहा कुछ ऐसा कि दुल्हन के चेहरे पर छा गई मुस्कुराहट
आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा इसके बाद अपने अंदाज से सभी को Awww कहने पर मजबूर कर देता है। दरअसल, दूल्हा कहता है कि दुल्हन के दुख सारे मेरे हैं और सुख सारे इनके हैं। जब दूल्हे की यह बात दुल्हन ने सुनी तो दुल्हन के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट छा गई। इस प्यारे से वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों को अपने जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 5.5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि 5 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किया है। वहीं 1000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किया है और कमेंट का सिलसिला लगातार जारी है।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने यह कहा है कि “दुल्हन कितनी लकी है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “इनकी हरकतों से पंडित परेशान हो रहे हैं आजकल।” इसी प्रकार से लगातार सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।