बॉलीवुड

कश्मीर की बहू हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की एकलौती बहन, जानिए क्या करते हैं बहनोई

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा था। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी तो इसके पीछे बहुत से कारण बताए जा रहे थे। खैर जो भी हो, लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा परिवार में शामिल हो चुके हैं। वह नरेंद्र मोदी कैबिनेट के चर्चित मंत्री हैं।

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में कभी राहुल गांधी के बेहद करीब रहे थे लेकिन अब उन्होंने भगवा चोला पहन लिया है। वैसे देखा जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी राजनीति को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में छाए रहते हैं परंतु यह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। सिंधिया परिवार राजनीति के क्षेत्र में आज से नहीं बल्कि कई दशकों से सक्रिय हैं। उनके पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनीति में अपना कदम रखा था।

हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि सिंधिया राजवंश के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा जीवन ही राजसी ठाट-बाट में व्यतीत हुआ है परंतु बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक बड़ी बहन भी हैं। जी हां, माधवराव सिंधिया के दो बच्चे हैं। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा बेटी का नाम चित्रांगदा सिंधिया है। भाई ज्योतिरादित्य सिंधिया से चित्रांगदा 4 साल बड़ी हैं।

चित्रांगदा सिंधिया का जन्म 14 फरवरी 1967 को हुआ था। चित्रांगदा की पढ़ाई मुंबई और देहरादून के वेलहेल्म्स स्कूल से हुई, जिसके बाद वह दिल्ली रहीं। यह आमतौर पर मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। चित्रांगदा की शादी 11 दिसंबर 1987 को कश्मीर रियासत के राजपरिवार में हुई थी। आपको बता दें कि चर्चित नेता करण सिंह चित्रांगदा के ससुर हैं और चित्रांगदा सिंह के पति का नाम विक्रमादित्य सिंह है। विक्रमादित्य सिंह से शादी करके इस तरह से चित्रांगदा कश्मीर की बहू बन गईं।

चित्रांगदा सिंह के पति युवराज विक्रमादित्य सिंह राजा करण सिंह के पुत्र हैं, जो कि जम्मू कश्मीर के अंतिम शासक हरीश सिंह के खानदान से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि विक्रमादित्य कांग्रेस पार्टी में हैं। वह जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बहनोई विक्रमादित्य सिंह होटल व्यवसायी भी हैं।

5 अगस्त 1964 को मुंबई में जन्में विक्रमादित्य सिंह की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। जिसके बाद वह बीए करने सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज चले गए थे। वहां से पढ़-लिख कर लौटने के बाद से ही वह इस प्रोफेशन में उतर गए थे। आपको बता दें कि कांगड़ा का मशहूर तारागढ़ रिसोर्ट विक्रमादित्य सिंह का ही है। चित्रांगदा और विक्रमादित्य सिंह की शादी एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम मार्तंड और बेटे का नाम मृगांका का है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की भतीजी और चित्रांगदा सिंह और विक्रमादित्य की बेटी मृगांका की शादी पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोते निर्वाण सिंह से हुई है। बता दें कि अमरिंदर सिंह का परिवार पटियाला रियासत से ताल्लुक रखता है।

Related Articles

Back to top button