रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लेकिन एक कमी दिख गयी ..

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल जोड़ी मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस कपल ने अपने अपने सोशल हैंडल पर एक दूसरे के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो साझा किया है जिन पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। जहां कुछ तस्वीरों पर रणवीर और दीपिका को प्यार भरे कमेंट मिल रहे हैं तो एक तस्वीर पर रणवीर सिंह को ट्रोलर्स ने आड़े हाथ भी ले लिया।
इस तस्वीर के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आए रणवीर सिंह
दरअसल, रणवीर सिंह अपने बर्थडे के मौके पर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ यूएस में वैकेशन मना रहे हैं। इसी की उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें इन दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। कुछ तस्वीरों में रणवीर दीपिका को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं तो कुछ में वह दीपिका को Kiss करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा कि, “हमारी जिंदगी अनुभवों और रोमांच से भरपूर रहे।” इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह को टैग करते हुए हैप्पी बर्थडे भी कहा। लेकिन रणवीर सिंह की एक ऐसी तस्वीर जिसके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
दरअसल, एक तस्वीर में रणवीर सिंह के अंडर आर्म्स साफ नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “बगल में बाल दिख रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि, “भाई इतनी जल्दी में थे कि अंडरआर्म्स क्लियर करना भूल गए।” एक यूजर का कमेंट है, “चचा अंडरआर्म्स तो शेव करो।”
इसके अलावा भी कई लोगों ने रणवीर सिंह को ट्रोल किया। बता दे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 6 जुलाई को इस वेकेशन पर गए थे। हालांकि उन्होंने अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिन पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बात ही जाए रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह आखिरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में दिखाई दिए थे। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में आलिया भट्ट नजर आएंगी।
इसके अलावा भी रणवीर सिंह के पास ‘सर्कस’ नाम की एक फिल्म है। वही बात की जाए दीपिका पादुकोण की फिल्मों के बारे में तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘गहराइयां’ में देखा गया था। अब जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म में ‘पठान’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के पास फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’, ‘सर्कस’ जेसी फिल्में शामिल है।