धार्मिक

राशिफल 13 जुलाई: आज इन 5 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, होगी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की

आज हम आपको बुधवार 13 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। व्यापार करने वाले लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज किसी यात्रा से लाभ मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग हैं. सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आपको अपनी मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी बनी रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप पैसों का उधार लेनदेन मत कीजिये अन्यथा हानि हो सकती है। बिजनेस अच्छा चलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कार्यालय में कर्मचारियों का सहयोग मिलता रहेगा। किस्मत के सहारे आपके अधूरे काम पूरे होंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, आगे चलकर आपको लाभ जरूर मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को संभलकर रहना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच विचार कर सकते हैं परंतु यह समय अच्छा नहीं है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। काम के सिलसिले में दूसरों पर ज्यादा विश्वास मत कीजिए। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे। दोस्तों की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। मकान खरीदने का सपना बहुत जल्द पूरा होने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवन के क्षेत्र में तरक्की के कई नए रास्ते नजर आएंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो वह पूरा हो जाएगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। किसी भी निवेश का लाभ प्राप्त होगा। जो लोग काफी लंबे समय से मनपसंद जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश पूरी हो जाएगी। घर में मांगलिक कार्य संबंधित योजना बन सकती है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कमाई के नए स्रोत बढ़ेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। अधूरे कामों को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगी। आयात-निर्यात से जुड़े हुए काम में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी की तबीयत ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। भाग्य के सहारे आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। कहीं पैसा निवेश करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित होगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। किसी पुरानी बीमारी से आप परेशान हो सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। बैंक से जुड़े हुए कार्यों में लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button