जंगल में बिकीनी पहन नहाने लगी थी श्वेता तिवारी, देख भड़क गए लोग: देखें Video

T:
‘श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)’ ये नाम आप सभी अच्छे से जानते हैं। श्वेता ने 2001 में एकता कपूर के ‘कसौटी जिंदगी की’ से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इस शो ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था। इसके बाद वे कई भोजपुरी फिल्मों और मेरे डैड की दुल्हन, परवरिश, बेहुसराय जैसे कई टीवी सिरियल्स में दिखाई दीं। उन्होंने बहुत से टीवी रियलिटी शोज में भी भाग लिया। जैसे वह बिग बॉस का सीजन 4 जीत चुकी हैं।
जब जंगल में बिकिनी पहन नहाई श्वेता तिवारी
श्वेता अपने काम के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे बिकीनी पहन जंगल के अंदर नहाती दिखाई दी थी। श्वेता का यह रूप देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। जंगल में नहाती हुई श्वेता बला की सुंदर लग रही थी। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर श्वेता की ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो वह जंगल में खुलेआम नहाने लगी?
दरअसल श्वेता ने 2009 में ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ नाम के एक रियलिटी शो में भाग लिया था। इसमें एक टास्क के दौरान उन्हें जंगल में बिकनी पहन नहाना पड़ा था। बस वहीं से उनका ये वीडियो वायरल हो गया जो आज तक लोगों का फेवरेट बना हुआ है। हालांकि इस वीडियो को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल भी खूब किया था।
एक शख्स ने वीडियो देख लिखा था ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए।’ फिर दूसरे ने कहा ‘ये एक्ट्रेस पैसों के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।’ हालांकि कुछ ने श्वेता की तारीफ भी की थी। उन्होंने श्वेता की हिम्मत की दात देते हुए कहा था कि आप एक बहादुर महिला हैं। अपने दम पर इंडस्ट्री में बनी हुई हैं।
शादीशुदा लाइफ भी रही बेकार
बता दें कि श्वेता की मैरिड लाइफ भी बड़ी खराब रही है। उनके पहले पति राजा चौधरी उनके साथ घरेलू हिंसा करते थे। दोनों ने 1998 में शादी रचाई थी और 2012 में तलाक ले लिया था। इस शादी से उनकी एक बेटी पलक है जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। श्वेता ने दूसरी शादी 2013 में अभिनव कोहली से की थी। हालांकि 2019 में वह अभिनव से भी अलग हो गई। उन्होंने अभिनव पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी पलक को मोबाइल पर गंदे वीडियो दिखाता था। इसे लेकर श्वेता और अभिनव में खूब लड़ाई होती थी।
View this post on Instagram
श्वेता को दूसरी शादी से एक बेटा रियांश कोहली है। वर्तमान में श्वेता अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही करती हैं। श्वेता 41 साल की हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन कर के रखा हुआ है। वह अभी भी 23 – 24 साल की जवान लड़की लगती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 36 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे यहां आए दिन अपनी सुंदर और हॉट तस्वीरें साझा कर फैंस के दिलों कि धड़कनें बढ़ाती रहती हैं।