विशेष

भारी बारिश के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में अनोखा नजारा, शेषनाग पर पधारे भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी

असम में इन दिनों भारी वर्षा के कारण प्रलयंकारी बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में भी भयंकर बाढ़ आ गई है जिसकी वजह से जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है, जो लोगों का मन मोह रही है। वह तस्वीर है भगवान विष्णु जी और देवी लक्ष्मी जी का क्षीरसागर में विश्राम करना।

हम सभी लोगों ने अक्सर रामायण, महाभारत जैसे धार्मिक सीरियल में क्षीरसागर के विषय में देखा होगा, जहां पर भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी क्षीरसागर में निवास करते हैं, जिसमें भगवान विष्णु जी शेषनाग पर लेते हुए होते हैं और देवी लक्ष्मी उनके पांव के पास बैठी हुई नजर आती हैं। कुछ ऐसा ही एक अलौकिक नजारा ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित चक्रेश्वर मंदिर में देखने को मिला है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का अलौकिक नजारा

आपको बता दें कि असम की राजधानी गुवाहाटी से होकर बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी भारी वर्षा के बाद खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी बीच चक्रेश्वर मंदिर का नजारा कुछ ऐसा है मानो लग रहा है कि भगवान विष्णु जी की मूर्ति क्षीरसागर में तैर रही हो। यहाँ भगवान विष्णु जी की एक मूर्ति शेषनाग की शैय्या पर विराजमान है। इस मूर्ति में भगवान विष्णु जी के साथ-साथ देवी लक्ष्मी जी भी बैठी हुई नजर आ रही हैं, जो भगवान विष्णु जी के पैर दबा रही हैं।

यह अलौकिक नजारा ऐसे समय प्रकट हुआ है, जब भगवान विष्णु जी हरिशयनी एकादशी से क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर शयन करने चले गए हैं। बता दें कि हर वर्ष भारी वर्षा और बाढ़ के समय यहां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन इस बार यहां का एक वीडियो ट्वीटर पर खूब शेयर किया जा रहा है।

आपको बता दें कि चक्रेश्वर मंदिर असम के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां की सबसे कमाल की बात यह है कि मुख्य मंदिर में किसी देवी देवता की नहीं बल्कि एक विशाल शिला की पूजा होती है। यह शिला ही यहां श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, यह शिला उस समय से है जब देवी सती ने अपने शरीर का हवन कुंड में त्याग कर दिया था। यह शीला देवी सती के शरीर से बने 51 शक्तिपीठ का साक्षी है।

वीडियो हो रहा वायरल


लगातार भारी बरसात की वजह से जब ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी बीच क्षीरसागर वाली प्रतिमा के नीचे का हिस्सा यानी पिलर पूरी तरह से डूब गया है और यह दृश्य क्षीरसागर का बनकर उभर आया, जिसे देखने के बाद लोगों को रामायण, महाभारत धारावाहिक की याद आ गई है।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नवीन कुमार जिंदल ने ट्वीटर पर ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के ऊपर बने क्षीरसागर के दृश्य वाले वीडियो को साझा किया है। नवीन कुमार जिंदल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “श्रीमन नारायण नारायण हरी हरी।।”

Related Articles

Back to top button