धार्मिक

राशिफल 14 जुलाई: ग्रह-नक्षत्रो की शुभ चाल से 3 राशियों का सुधरेगा भाग्य, दूर होगी धन की परेशानी

आज हम आपको गुरुवार 14 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे बड़े अधिकारी बेहद खुश होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे थे, उनको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। पुरानी चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके पेंडिंग कार्य पूरे होने के योग हैं। जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनको प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। नकारात्मक सोच से दूर रहें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विदेश में जाकर काम करना चाहते हैं, तो आपको आज कोई अच्छा मौका मिलने के योग बने हुए हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जीवन की परेशानियों का हल निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहे इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। कुछ सरकारी मामले उलझ सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। घर के बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति करने का हर संभव प्रयास कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। पैसों से जुड़ी हुई समस्या सुलझ सकती है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की आशंका बनी हुई है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना काम बिगाड़ सकता है। कुछ काम की टेंशन भी आपको रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अजनबी लोगों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। जमीन-जायदाद के कामों में गति आएगी। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। पहले किए गए कामों का अच्छा नतीजा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अचानक आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ बाहर डिनर का प्रोग्राम बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अनुभवी लोगों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आज आपको संपत्ति से जुड़े हुए मामले में जल्दीबाजी करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर खुशी के पल व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। पुराने काम को निपटाने में आप सफल हो सकते हैं, जिससे आपका मन खुश होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको एक साथ कई काम करने पड़ेंगे, जिसकी वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप अपनी समझदारी दिखाते हैं तो आप हर समस्या का समाधान निकल सकते हैं। किसी पुरानी निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। घर-बाहर खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप अपने जरूरी काम पर ध्यान केंद्रित करें। जो लोग नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, उनको आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने बच्चों और प्रियजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तो को मजबूती मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। छात्रों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपके हाथ में कहीं से पैसा आ सकता है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने का सुख प्राप्त होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन खुश रहेगा। कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में चल रही कठिनाइयां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलने के योग हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

Related Articles

Back to top button