बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा ग्लैमरस दिखती हैं उनकी सासू मां, उम्र में भी है बस इतना सा फर्क

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक तहलका मचा देने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद साल 2018 में खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाई। शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में है और वह अक्सर अपने सास-ससुर और पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

priyanka chopra

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस मिलर जोनास ने अपना 56 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर प्रियंका ने अपनी सासू मां को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। खास बात यह है कि खूबसूरती के मामले में प्रियंका की सास उन्हें भी टक्कर देती है। आइए देखते हैं सास-बहू की कुछ खूबसूरत तस्वीरें…

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां के 56 में जन्मदिन के मौके पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “मैं आपको बहुत प्यार करती हूं और आपको अपनी लाइफ में पाकर बेहद खुश हूं।”

इस तस्वीर में दोनों सास-बहू खिलखिला कर हंसते हुए नजर आ रही है। देखा जा सकता है कि प्रियंका की सास खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। सासू मां के साथ-साथ आज प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का भी जन्मदिन है। ऐसे में उन्होंने अपने भाई के साथ भी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और लिखा कि, “लव यू सिड, तुम्हारे लिए हमेशा मौजूद हूं। हैप्पिएस्ट बर्थडे, लव यू।”

priyanka chopra

बता दें, अक्सर प्रियंका चोपड़ा अपनी सास के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती है। उन्हें कई मौकों पर अपनी सास के साथ देखा जा चुका है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका और उनकी सास की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। जब प्रियंका की सगाई हुई थी तब अमेरिका से पूरे ससुराल के सदस्य भारत आए हुए थे, तब इनकी तस्वीरें खूब चर्चा में रही थी।

priyanka chopra

वहीं प्रियंका की सास डेनिस इस दौरान भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहने हुए नजर आई थी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लगी। उन्होंने इस खास मौके पर साड़ी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके अलावा वह कुछ मौकों सलवार सूट पहने भी नजर आई थी।

priyanka chopra

बता दे डेनिस पेशे से टीचर हैं, उनके चार बेटे हैं जिनका नाम केविन जोनास, जो जोनास, निक जोनास और फ्रेंकी जोनास है। निक तीसरे नंबर के बेटे है जो मशहूर सिंगर है।

priyanka chopra

गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों सेरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अपनी बच्ची के साथ जमकर एंजॉय कर रही है। वही निक जोनास भी बेटी के पिता बनकर बेहद खुश है और वह अपनी बेटी के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

priyanka chopra

वहीं बात की जाए प्रियंका के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘मैट्रिक्स’ नाम का एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।

priyanka chopra

Related Articles

Back to top button