बॉलीवुड

Video: यर ग्रिल्स के साथ जंगल में ऐसी हरकत करने लगे रणवीर सिंह? लोग बोले- बहुत घिनौना आदमी है..

‘रणवीर सिंह (Ranveer Singh)’ अपनी फिल्मों की वजह से कम और अतरंगी कपड़ों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। वैसे रणवीर सिर्फ अतरंगी कपड़े ही नहीं पहनते, बल्कि उनका व्यवहार भी कई लोगों को बड़ा अतरंगी लगता है। वे हर दम जोश से भरे रहते हैं। कई बार इस जोश में ऐसी हरकतें भी कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें लोगों की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।

हाल ही में रणवीर को नेटफ्लिक्स के ‘रनिंग वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स'(Running Wild with Bear Grylls) के स्पेशल एपिसोड में देखा गया था। इसमें रणवीर Men Vs Wild फेम फेमस बियर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ नजर आए थे। इस शो में रणवीर ने जंगल में बहादुरी से सफर किया। कुछ समय बिना किसी आधुनिक संसाधनों के बिताया। इस दौरान उन्होंने जंगल में अपनी बीवी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए सर्विका रामोंडा नाम का दुर्लभ फूल भी खोजा।

बियर ग्रिल्स को चूमना रणवीर को पड़ा भारी

बियर ग्रिल्स के साथ रणवीर का यह स्पेशल शो दर्शकों को बड़ा पसंद आया। हालांकि रणवीर ने जंगल में जोश में आकर बियर ग्रिल्स संग ऐसी हरकत कर दी जिसे देख लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। दरअसल शो में एक जगह रणवीर ने बियर ग्रिल्स के गाल और गले पर बिना रुके लगातार कई Kiss किए। जब रणवीर ये कर रहे थे तब बियर ग्रिल्स थोड़े असहज भी दिखाई दिए।

रणवीर की इस हरकत पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि रणवीर ने एक विदेशी मेहमान के साथ ऐसी हरकत कर भारत का नाम बदनाम किया है। उन्होंने अपनी हद पार कर दी। उनके इस वीडियो क्लिप को फिल्म क्रिटिक, अभिनेता और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके ने भी ट्वीटर पर साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘बियर ग्रिल्स भी सोच रहा होगा कि ये मैंने जिंदगी की कौनसी गलती कर दी, ऐसे जंगली को शो में लेकर’।

लोगों ने किया खूब ट्रोल

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने भी रणवीर को जमकर लताड़ा। एक यूजर ने लिखा ‘रणवीर सिंह को ये नहीं भूलना चाहिए कि वे बियर ग्रिल्स के शो पर पूरे देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। उन्होंने ऐसा व्यवहार कर हम सभी को शर्मिंदा किया है।’

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘बचकानी एक्टिंग और बेतुके कपड़े पहनने तक तो ठीक था। लेकिन अब आपने अपने क्रीपी, होमो और घिनौनेपन का दायरा भी पार कर दिया है।’


एक यूरज ने तो ये तक बोल दिया कि इस एपिसोड के बाद बियर ग्रिल्स इंडिया नहीं आएंगे।। बात दें कि इसके पहले नरेंद्र मोदी से लेकर रजनीकान्त, अक्षय कुमार, अजय देवगन और विक्की कौशल जैसी बड़ी हस्तियाँ भी बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में समय बीता चुकी हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

काम की बात करें तो रणवीर को जल्द ही करन जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट संग देखा जाएगा। वहीं वे रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ भी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार हमने ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा था जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Related Articles

Back to top button