करीना-प्रियंका जैसी हसीनाओं का बॉयफ्रेंड रह चुका है ये बच्चा, 13 साल छोटी बीवी का है पति

बचपन के दिन भी क्या दिन होते थे। दुनियादारी की टेंशन से दूर बस अपनी मस्ती में मगन रहो। तब खेलने कूदने में ही पूरा दिन निकल जाया करता था। हालांकि जब हम बड़े हो जाते हैं तो ये सबकुछ बदल जाता है। जिम्मेदारियाँ बढ़ जाती है। चेहरा और शरीर का साइज़ भी बढ़ जाता है। ऐसे में जब हम अपनी बचपन की तस्वीरें देखते हैं तो खुद को पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।
खिलौने से खेल रहा ये बच्चा है सुपरस्टार, आप ने पहचाना?
सोशल मीडिया पर इन दिनों बचपन की तस्वीरें दिखा सितारों को पहचानने का ट्रेंड बहुत चल रहा है। इसमें आपको किसी एक बॉलीवुड स्टार की तस्वीर दिखाई जाती है। फिर उसे पहचानने को कहा जाता है। हम भी आज ऐसी ही एक पहेली लेकर आए हैं। इस तस्वीर में आपको एक क्यूट सा बच्चा खिलौने से खेलते हुए दिखाई दे रहा है। अब आपको इस बच्चे को पहचानना है।
हम आपको एक हिंट दे देते हैं। ये बच्चा वर्तमान में बॉलीवुड का जाना माना स्टार है। लोग इसे चॉकलेट हीरो के रूप में जानते हैं। जब ये नया नया बॉलीवुड में आया था तो लड़कियां इस पर मर मिटती थी। वैसे ये आज भी कई लड़कियों का क्रश है। हालांकि इसने अब शादी कर ली है। लेकिन इसकी सुंदरता 41 साल का होने के बाद भी बरकरार है।
तो क्या आप ने इसे पहचाना? चलिए हम आपकी और मदद कर देते हैं। इस हीरो के पापा और मम्मी दोनों बॉलीवुड में एक्टर हैं। इसका सौतेला भाई भी एक्टर है। इसकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट में करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक कई बड़ी हसीनाओं का नाम शामिल है। अब तक तो आप पहचान ही गए होंगे कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) है।
आज भी बेहद हैंडसम है शाहिद कपूर
शाहिद, पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) और नीलिमा अजीम (Neelima Azeem ) के बेटे हैं। 25 फरवरी 1981 में पैदा हुए शाहिद 41 साल के हैं। उन्होंने 2015 में खुद से 13 साल छोटी मीरा राजपूत (Mira Rajput) से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी मीशा और एक बेटा जेन है। शाहिद कपूर बचपन से ही बड़े शरारती और हंसमुख स्वभाव के रहे हैं।
शाहिद ने साल 2003 में ‘इश्क वीश्क’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद वे फिदा, ये दिल मांगे मोर, वाह लाइफ हो तो ऐसी, दीवाने हुए पागल, शिकार और फूल एंड फाइनल जैसी फ्लॉप फिल्मों में नजर आए।
शाहिद का स्टारडम 2006 में चुप चुप के, विवाह और 2007 में जब वी मेट जैसी फिल्मों से बड़ा। फिर कमीने और हैदर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की बहुत सराहना हुई। वहीं 2019 में आई कबीर सिंह ने उन्हें एक बार फिर सुपरस्टार बना दिया।
शाहिद को हाल ही में ‘जर्सी’ फिल्म में भी देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। वैसे आपको शाहिद कपूर कैसे लगते हैं हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।