धार्मिक

श्रीकृष्ण का इन 6 राशियों को मिला आशीर्वाद, करियर में बढ़ेंगे आगे, घर में आएगी सुख-समृद्धि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में लगातार परिवर्तन होने के कारण मनुष्य का जीवन, परिवार, नौकरी, व्यापार पर भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रभाव देखने को मिलता है। यदि ग्रहों की स्थिति ठीक है तो हर क्षेत्र में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति राशि में ठीक ना होने के कारण जीवन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से शुभ योग बनते हैं, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों में शुभ योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोग हैं जिनके ऊपर श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद बना रहेगा। यह अपने करियर में आगे बढ़ेंगे और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। आखिर यह भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के ऊपर श्री कृष्ण जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके मजबूत इरादे आपको अपने जीवन में बड़ी उपलब्धि दिला सकते हैं। घर-परिवार की जरूरतों को आप समय पर पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगीं। आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपकी नेतृत्व की कुशलता की वजह से खास मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामकाज समय पर पूरे कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिल सकती है। आप अपने आत्मविश्वास का स्तर कमजोर मत होने दीजिए। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को काफी समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यस्थल में कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संपत्ति के कार्यों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचे। पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जरूरी कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आप जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दीजिए। आप कोई नया कार्य शुरू करने का विचार बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपको अपनी मेहनत से शुभ फल मिल सकता है। श्री कृष्ण जी के आशीर्वाद से करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने में आप सफल होंगे। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आपके द्वारा बनाए गए संपर्कों से अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। महत्वपूर्ण मामले को लेकर आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर सकते हैं। कार्यस्थल में कामकाज का भार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित लेनदेन में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। धैर्यशीलता में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। बच्चों की जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी कार्य में पिता का सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ मिलने के संकेत दिख रहे हैं। श्री कृष्ण जी की कृपा से आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में भारी फायदा मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। यदि आप निवेश करते हैं तो यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी इच्छाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश कीजिए। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई वाद-विवाद हो सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव अधिक रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना बन रही है। आपके अच्छे स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से आप दूरियां बनाए रखें। आप पैसों से जुड़े हुए कोई भी काम सोच-समझ कर कीजिए। आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ कार्यों में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। माता की सेहत खराब होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाए। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आपको कोई दुख समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपकी लाइफ में सुधार आ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने व्यापार में अपार सफलता हासिल होगी। नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। जीवन साथी के साथ चल रहे हैं मतभेद दूर हो सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सकारात्मक दृष्टिकोण की वजह से आप सभी कार्य आसानी से कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button