हाथों में लाल चूड़ा, पीला सूट… शादी के बाद वापस घर पहुंची पायल रोहतगी, मां ने ऐसे किया स्वागत

लॉकअप में नजर आईं अभिनेत्री पायल रोहतगी ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और पहलवान संग्राम सिंह के साथ शादी रचाई है। विवाह के बंधन में बंधने के बाद लगातार पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को साझा कर रही हैं। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिन पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आते हैं और दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
वहीं पायल रोहतगी ने शादी के बाद पगफेरा की रस्म का अपना एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायल रोहतगी पीले रंग का सूट, हाथों में लाल चूड़ा पहने एकदम साधारण अंदाज में अपने घर पर वापस लौटी हैं, जहां पर उनकी मां वीणा रोहतगी ने उनका भव्य स्वागत किया।
शादी के बाद अपने घर पहुंचीं पायल रोहतगी
आपको बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने एक दूसरे को करीब 12 सालों तक डेट किया और अब जाकर वह विवाह के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद पायल रोहतगी अपने घर पहुंचीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शादी की रस्में निभाती हुई नजर आ रही हैं।
पायल रोहतगी ने शादी के बाद पगफेरा की रस्म का अपना एक वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि पायल रोहतगी पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं और उनके हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी देखा जा सकता है। वह साधारण लुक में बहुत प्यारी लग रही है।
पायल रोहतगी का सिंपल अंदाज लोगों को बहुत भा रहा है। पायल रोहतगी की मां वीणा रोहतगी ने अपनी बेटी का भव्य स्वागत किया। इन रस्मो के दौरान पायल रोहतगी के चेहरे पर खुशी भी साफ साफ देखी जा सकती है।
पग फेरों की रस्म को खुशी से किया पूरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी अपने पग फेरों की रस्म को बड़ी ही खुशी के साथ पूरा करते हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की खुशी सब कुछ बयां कर रही है कि शादी के बाद वह कितनी खुश हैं। पायल रोहतगी ने मुस्कुराहट के साथ अपने घर में प्रवेश किया। वहीं इस रस्म में पायल रोहतगी के साथ उनके पति संग्राम सिंह नजर नहीं आए।
मां वीना रोहतगी ने अपनी बेटी पायल रोहतगी का भव्य स्वागत किया। घर में गेंदे के फूल की सजावट है। कलश और महावर है। मां ने सबसे पहले पायल रोहतगी की आरती उतारी फिर तिलक किया। पायल घर में मुस्कुराते हुए प्रवेश करती हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में पायल रोहतगी के फैंस उन्हें वेलकम होम कहकर घर वापसी पर स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। ससुराल से अपने घर आकर पायल रोहतगी भी बहुत खुश दिख रही हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
View this post on Instagram
पायल रोहतगी के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। लोग उनकी सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की पहली मुलाकात “सर्वाइवर इंडिया” के सेट पर हुई थी। यहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 9 जुलाई 2022 को विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी आगरा स्थित जेपी पैलेस होटल में हुई थी।