बॉलीवुड

पंकज त्रिपाठी छुट्टियों पर पहुंचे अपने गांव, जमीन पर बैठकर बनाया लिट्टी-चोखा, आप भी देखिए Video

बॉलीवुड के बहुत ही जाने माने और बेहतरीन कलाकार पंकज त्रिपाठी ने अपने शानदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने आज जो सफलता हासिल की है उसके पीछे उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष भी बहुत किया है। बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिसकी वजह से वह बिहार से मुंबई आ गए थे। उन्होंने काफी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में एक्टिंग की है और यह बात साबित कर दिखाया है कि वह एक अच्छे कलाकार हैं।

पंकज त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। आज यह एक बड़े स्टार बन चुके हैं परंतु इसके बावजूद भी यह अपने गांव को कभी नहीं भूले हैं। अक्सर उनकी सादगी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच पंकज त्रिपाठी का एक नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी अपने परिजनों के साथ लिट्टी चोखा बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी छुट्टियां मनाने पहुंचे अपने गांव

पंकज त्रिपाठी एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने दुनिया को यह दिखा दिया है कि हीरो वाली शक्ल ना होने के बावजूद भी हीरो बना जा सकता है। उनका नाम कहीं भी अदब और कायदे से लिया जाता है। पंकज त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें “गैंग्स ऑफ वासेपुर”, “लूडो” जैसी फिल्में शामिल हैं। इतना ही नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी “मिर्जापुर” जैसी वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। जी हां, पंकज त्रिपाठी छुट्टियां मनाने के लिए विदेश नहीं बल्कि बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव बेलसंड पहुंचे। भले ही पंकज त्रिपाठी आज करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं, उन्होंने खुद का मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट लिया है। लेकिन इसके बाद भी वह अपने गांव को कभी नहीं भूलें।

परिवार संग मिलकर पंकज त्रिपाठी ने लिट्टी चोखा बनाया

आपको बता दें कि जब भी पंकज त्रिपाठी की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने के लिए गोपालगंज जरूर पहुंचते हैं। इन दिनों अभिनेता गांव में हैं और यहां पर पूरा लुफ्त उठा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह आग पर लिट्टी पकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप से फिर यह साबित हो गया है कि यह शख्स जमीन से कितना जुड़ा हुआ है।

पंकज त्रिपाठी ने अपने परिवार के साथ मिलकर लिट्टी चोखा बनाया और उन्होंने परिवार और बाकी लोगों के साथ जमकर लिट्टी चोखा का स्वाद लिया। गांव की जिंदगी को जीते हुए अभिनेता काफी खुश नजर आए। पंकज त्रिपाठी वीडियो में गांव के रहन-सहन को भी बताते नजर आ रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो


पंकज त्रिपाठी के गांव की छुट्टियों का एक वीडियो ट्वीटर पर @Utkarsh Singh ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी आग पर लिट्टी पकाते हुए देख रहे हैं। उन्होंने गांव के रहन सहन के बारे में बात करते हुए यह कहा कि गांव में जीवन ठहरा हुआ है। पंकज त्रिपाठी कहते हैं “सुबह 11:00 बजे लगता है कि पता नहीं समय क्यों नहीं चल रहा है। मुंबई की भाग-दौड़ में कई बार महसूस नहीं होता कब सुबह हुई, कब दोपहर हुई, कब शाम।”

“कालीन भैया” की सादगी ने जीता लोगों का दिल

पंकज त्रिपाठी का यह वीडियो देखने के बाद एक ट्वीटर यूजर ने यह लिखा कि “कालीन भैया गजबे कर रहे हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह लिखा “यह तस्वीर देख कर हम लोगों को भी अपने गांव की याद आ गई, बहुत सुकून मिलता है गांव में।”

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि “जमीन से जुड़े हुए अभिनेता।” इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा “जिया रे बिहार के लाला, आप में शालीनता दिखाई देता है।”

इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने लिखा “@TripathiiPankaj हमारे यहां भी भिजवा दीजिए। बाटी बहुत स्वादिष्ट हो जाति है घी में डूबने के बाद।”

Related Articles

Back to top button