राशिफल 15 जुलाई: आज इन 5 राशियों की मेहनत लाएगी रंग, कामकाज में मिलेगी मनमुताबिक सफलता

आज हम आपको शुक्रवार 15 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 15 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन पहले से काफी ठीक नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपनी मेहनत से अच्छी खासी सफलता हासिल कर सकते हैं। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे अवसर प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहे जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है. जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। अचानक घर में खास मेहमान आ सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। संपत्ति के मामले में विजय प्राप्त हो सकती है। पैसों का उधार लेन-देन ना करें अन्यथा हानि होने की आशंका है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को मेहनत से पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। गुरुजनों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। इस राशि के शिक्षकों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा अधिक आएगा। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए खर्चों पर भी कंट्रोल रखना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की बहुत कम उम्मीद है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी का हर परिस्थिति में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी खास रिश्तेदार से मिलने के लिए उनके घर जा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहें, वह हासिल कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए वरना मुनाफा कम हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में धन लाभ होने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं, आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आमदनी के नए स्रोत मिलते रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में आ रही समस्याओं का हल हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थी अपने जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करें। अधूरे काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि वाले लोगों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर के लिए सोच-समझकर कोई भी फैसला लें। पिता का सहयोग आपको इसमें प्राप्त होगा। कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें।