विशेष

सावन मेंरोमांस करते दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, कैमरे में हुआ कैद: Video

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव जी को समर्पित है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बहुत खास माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार सावन का पावन महीना 14 जुलाई से शुरू हुआ है। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। ऐसे में सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा पाठ और उपाय करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि अगर सावन में विधि-विधान पूर्वक भोले बाबा की पूजा की जाए, तो इससे शिव जी का आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है और शिव जी अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करने जाते हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर भी सांप के कई तरह के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई आश्चर्यचकित हो जा रहा है। शायद ही आप लोगों ने कभी नाग-नागिन का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा। इस वीडियो में नाग-नागिन का जोड़ा रोमांस यानी प्रेम करता हुआ नजर आ रहा है।

रोमांस करता दिखा नाग-नागिन का जोड़ा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाग-नागिन का जोड़ा हवा में लहराते हुए एक-दूसरे के साथ लिपटा हुआ नजर आ रहा है। आप लोग वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों ही सांप काफी लंबे और विशाल हैं। इन सांपों को देखने के बाद कोई भी बता सकता है कि यह नाग-नागिन का जोड़ा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नाग-नागिन का जोड़ा एक-दूसरे से लिपटकर किस प्रकार से खतरनाक अंदाज में अपने फन को हवा में लहराते हुए नजर आ रहे हैं। नाग-नागिन का रोमांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। हर कोई इस नाग-नागिन से जुड़े हुए इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाग-नागिन का एक जोड़ा खतरनाक अंदाज में लिपटा हुआ है। वीडियो में एक सांप पहले अपने फन को ऊपर उठाता है, तभी तुरंत ही दूसरा सांप पहले सांप के फन से लिपट जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नामक पेज से साझा किया गया है।

अब तक इस वीडियो को करीब डेढ़ हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार ढेरों कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई नाग-नागिन का यह खतरनाक वीडियो देखने के बाद हैरान हो रहा है। बताते चलें कि इससे पहले भी नाग-नागिन से जुड़े हुए कई वीडियो सामने आ चुके हैं। वैसे आपकी इस वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया है? यह आप हमें बता सकते हैं।

Related Articles

Back to top button