धार्मिक

राशिफल 16 जुलाई: शनिदेव की कृपा से आज इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, अधूरी मनोकामनाएं होगी पूरी

आज हम आपको शनिवार 16 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। आपका आत्मविश्वास प्रबल नजर आ रहा है, जिसके बलबूते आप अपने हर काम बेहतर ढंग से पूरे करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर हो सकते हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। जो लोग विदेश में कारोबार कर रहे हैं, उनको अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन में आपको अपार सफलता मिलेगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। समाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों पर ग्राहकों में वृद्धि होगी। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में किसी से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन पैसों का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट उत्पन्न कर सकता है। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दान-पुण्य करने में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपके मन को खुशी मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। घर परिवार की जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। घर खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होने वाला है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर नजर आ रहा है। जमीन-जायदाद के कामों में लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाने में सफल होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज घर के बड़ों के साथ बेहतर तालमेल बैठाने में सफल हो सकते हैं। कुछ लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। जरूरी मामले में फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए। आप अपनी चतुराई के दम पर अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। आप अपने किसी जरूरी काम में कुछ नया बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा परिणाम मिलने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। स्वास्थ्य संबंधित चिंता लगी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आज वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने कार्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति हासिल करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। कार्यालय में आपके काम की तारीफ होगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घरेलू वातावरण खुशहाल बना रहेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घरेलू सुख संसाधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन प्राप्ति के योग हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। आप बाहर की चीजों से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ मनोरंजन की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप बेवजह किसी वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज इस राशि के लोगों का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। लाभ कमाने के अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपकी कोई आखिरी इच्छा पूरी हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। करियर में कुछ अच्छा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। छात्रों की शिक्षा में आ रही कुछ परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान के विवाह में अगर कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, तो आज वह खत्म हो जाएगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

Related Articles

Back to top button