विशेष

पति निकला नपुंसक, बहू ने की शिकायत पर ससुर बोला- मैं पूरी कर दूंगा उसकी कमी

शादी-ब्याह जैसे रिश्ते तय करते समय काफी सोच-विचार करना चाहिए, क्योंकि ये पूरी जिंदगी का सवाल होता है। अगर हम पहले के समय की बात करें, तो पहले बड़े बुजुर्ग सोच समझकर ही अपने बच्चों के रिश्ते तय करते थे। यही वजह थी कि पहले शादियां लंबे वक्त तक चलती थीं। लेकिन आज कल का समय काफी बदल चुका है। मौजूदा समय में रिश्ते बेहद कम समय में ही टूट जाते हैं।

आजकल के वक्त में युवा अपनी शादी का फैसला खुद ही लेने लगे हैं। वह वेबसाइट के माध्यम से अपने पार्टनर की तलाश करते हैं, जिसकी वजह से इस रिश्ते में अक्सर धोखा ही मिलता है। आजकल लोग दिखावे में जीने लगे हैं। चमक धमक में पड़कर रिश्ता बनाने लगे हैं। लेकिन जब सच्चाई सामने आती है तो काफी देर हो चुकी होती है।

इसी बीच एक लड़की को इंटरनेट पर अपने जीवनसाथी को तलाशना भारी पड़ गया। लड़की को अपना मनपसंद पति तो मिल गया, लेकिन उसे वह सुख प्राप्त नहीं हो पाया, जो उसे मिलना चाहिए था। दरअसल, हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर प्रदेश के हरदोई से सामने आया है। जहां पर एक मॉर्डन पढ़ी-लिखी लड़की इंटरनेट वेडिंग में फंस गई।

मैट्रिमोनी एप के जरिए हुई मुलाकात

दरअसल, यह पूरी कहानी साल 2019 से शुरू होती है। जब एक लड़की की मुलाकात जीवनसाथी मैट्रिमोनी एप के माध्यम से एक युवक से हुई थी। बता दे कि लड़के के पिता इंदौर पुलिस में डीएसपी हैं। जब लड़की और लड़के की मुलाकात हुई, तो इन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया और दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया।

कोर्ट मैरिज से की दोनों ने रिश्ते की शुरुआत

जब लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद कर लेते हैं तो आखिर में दोनों ने विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। साल 2020 में परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद लड़की अपने परिवार के साथ हरदोई में ही रही। वहीं लड़का और उसका परिवार इंदौर चला गया।

सामने आई पति की सच्चाई

वहीं कुछ दिनों के बाद भी लड़के के परिवार वाले दहेज की मांग करने लगते हैं। इसी बीच लड़का अमेरिका जाकर रहने लगता है। कुछ समय के बाद लड़की भी अमेरिका पहुंच जाती है और वहां हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों शादी कर लेते हैं। अब रिश्ते की सच्चाई यहां खुलती है। लड़की ने बताया कि वहां कुछ ही समय बाद उसको यह बात पता लगी कि उसका पति नपुंसक है और उसके साथी आए दिन मारपीट भी करने लगा।

शादी में धोखा खाई लड़की ने इसकी शिकायत अपने डीएसपी ससुर से की, तो उन्होंने अपनी बहू से अश्लील लहजे में बात करते हुए कहा कि उनका बेटा जो सुख नहीं दे पा रहा है, वह उनसे पूरा कर ले और बात खत्म करे।

पिता से अपनी आपबीती बताई

आप बेचारी लड़की करती थी क्या, उसने अपने पिताजी से संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई तो पीड़िता के पिता ने किसी तरह उसको अमेरिका से हरदोई वापस बुला लिया और अपनी बेटी को लेकर इंदौर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता ने हरदोई थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़िता का आरोप है कि वहां डीएसपी ससुर और उनकी पत्नी ने उन्हें घर में आने नहीं दिया, साथ ही अपने पद का धौंस देते हुए धमकाया।

इस पूरे मामले में लड़की के साथ उसके माता-पिता ने भी इस शादी में खुद को ठगा हुआ सा महसूस किया और अब अपनी बेटी को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हरदोई पुलिस के एएसपी अनिल कुमार ने पूरे मामले की जांच करवाकर पीड़िता के पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

इस पूरे मामले को जानने के बाद यही बात समझ आती है कि ऐसी शादियों में समझदारी से ही काम लेना उचित है। वैसे देखा जाए तो किसी भी शादी में यह पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि लड़का या लड़की फिजिकली कितना फिट है। लेकिन जब भी ऐसे रिश्ते में कोई बंध जाता है तो बड़ी समझदारी के साथ कदम बढ़ाना होता है। अगर इसका कोई इलाज संभव है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर रिश्ता सही तरह से निभा नहीं पा रहे हैं, तो समझदारी के साथ अलग हो जाना ही बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button