राशिफल 17 जुलाई: आज इन 2 राशि वालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, सूर्य देव की बरसेगी अपार कृपा

आज हम आपको रविवार 17 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपने सोचे हुए कामों को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपके अच्छे व्यवहार की सब तारीफ करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। दूरसंचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर पर मांगलिक कार्य के आयोजन पर चर्चा होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आज छोटे-मोटे मतभेद आपको देखने को मिलेंगे। छुपी खासियत आपकी बाहर आ सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आ सकता है। लेकिन आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को उचित लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी काम में जल्दीबाजी ना करें।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोई लाभदायक समझौता आपको अच्छा लाभ दे सकता है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ आपको अपने सभी कार्य पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कपड़ा उद्योग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप जिस काम में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। मन में खुशी बनी रहेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण कार्य से लाभ होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज प्रॉपर्टी निवेश को टालना ही सही रहेगा। वाहन की खरीद-बिक्री आज मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको दो लोगों की समस्याओं के बीच फंसने की सबसे अधिक संभावना है, आप उनके लिए हल करने वाले हैं तो अपना समय लेने के लिए और पक्षों से बात कीजिए। जो लोग किसी व्यापार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए कुछ दिनों तक रुक जाना ही बेहतर रहेगा। आप किसी भी अजनबी की बातों में ना आएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, दोस्त भी आपका पूरा साथ देंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत का भी साथ प्राप्त होने वाला है। मेहनत से किए गए कार्य सफल होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने भाग्य के सहारे सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी।