समुद्र में डूब रहे बेटा-बेटी को देख पिता ने भी लगा दी छलांग, लेकिन तीनों को बहा ले गई लहरें

इंसान के जीवन में कब क्या हादसा हो जाए इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। अभी इंसान आपको हंसता खेलता नजर आएगा परंतु अगले पल ही इंसान के साथ क्या हो जाए इसके बारे में कोई भी नहीं जान सकता है। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने परिवार के साथ कहीं ना कहीं छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।
लोग यही चाहते हैं कि उनको अपने परिवार के साथ कुछ समय खुशियों का बिताने का मौका मिले परंतु यह खुशी अगर गम में बदल जाए तो इसे बुरा इंसान के साथ क्या हो सकता है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग समुद्र के किनारे लहरों के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन अगले ही पल यही मस्ती एक परिवार पर भारी पड़ गई। एक तेज लहर की चपेट में दो बच्चे आ गए और समुन्द्र में बहने लगे। जब बच्चों को बहता हुआ पास में खड़े उनके पिता ने देखा तो उन्होंने भी छलांग लगा दी। देखते ही देखते समुद्र की लहरों की चपेट में आने से तीनों ही बह गए। यह घटना ओमान की बताई जा रही है। फिलहाल इन लोगों को तलाशने के लिए बचाव कार्य जारी है।
छुट्टियां मनाने परिवार गया था ओमान
दरअसल, इस दर्दनाक हादसे का शिकार होने वाला परिवार महाराष्ट्र के सांगली जिले का था। ऐसा बताया जा रहा है कि शशिकांत म्हामणे, उनकी 9 वर्षीय बेटी श्रुति और 6 साल का बेटा श्रेयस समुद्र की लहरों की चपेट में आकर डूब गए। बता दें कि शशीकांत दुबई की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। यह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी का नाम सारिका है, वह भी उनके साथ दुबई में ही रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को शशिकांत अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और छुट्टियां मनाने के लिए ओमान पहुंचे थे।
ऐसा बताया जा रहा है कि शशिकांत अपने परिवार और दोस्तों के साथ ओमान में सलाल्हा नाम की जगह पर समुंद्र से आ रही ऊंचीं लहरों के बीच मस्ती कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था। इसी दौरान एक बहुत बड़ी लहर आई, जिसमें शशिकांत के दोनों बच्चे और कई अन्य लोग समुंद्र की लहरों के साथ बहते हुए चले गए और वह डूब गए।
ओमान की पुलिस तलाश में जुटी हुई है
रॉयल ओमान पुलिस के द्वारा समुंदर में डूबने के बाद शशिकांत और उनके बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को यह बताया कि मुघसेल बीच पर लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए डेंजर एरिया में जाकर लहरों के साथ खिलवाड़ किया। बीच पर मौजूद घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। जब लहर आई तो उसके बाद 8 लोग गिर गए थे। हादसे के बाद तीन लोगों को कुछ देर के बाद ही बचा लिया गया।
🔴 حادثة غرق العائلة الاسيوية في المغسيل بفعل قوة الأمواج إثر تخطيهم حاجز الأمان ! pic.twitter.com/rDZAETJuik
— طـقـس عُـمـان 🌦 (@WeatherOman) July 11, 2022
वहीं जब शशिकांत ने अपने दोनों बच्चों को डूबता हुआ देखा तो उन्होंने उनको बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन कुछ देर बाद शशिकांत भी डूब गए। ओमान में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।