धार्मिक

राशिफल 18 जुलाई: सोमवार को बना शुभ संयोग, महादेव की कृपा से इन 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल

आज हम आपको सोमवार 18 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ परिणाम लेकर आया है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में अचानक खास मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी चतुराई के बल पर अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का काम अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अच्छे व्यवहार के लोग तारीफ करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से विद्यार्थियों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास कीजिए। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नए दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपकी आमदनी ठीक रहेगी लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आपके सामने कई नई आर्थिक योजनाएं आ सकती हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार में चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आप अपनी मेहनत से अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा, साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं। आपकी कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। भविष्य संबंधित योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बने रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी जरूरी काम में परिवार वालों की सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। आप अगर कहीं बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उन्हें आज अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार मेहनत से सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। प्रेमियों के लिए दिन ठीक रहेगा, आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कपड़ा व्यापार से जुड़े कारोबार में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने जरूरी कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है, आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखेंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। अचानक किसी रिश्तेदार के घर पर उनसे मिलने के लिए जा सकते हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कार्य क्षेत्र में संभलकर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। कार्यभार अधिक होने के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए। किसी जरूरी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए धन खर्च करना पड़ेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button