छोटी बच्ची ने आर्मी जवान के पैर छूकर किया ऐसा काम, Video देख लोग बोले-बच्ची के क्या संस्कार हैं

भारतीय सेना हमारे देश की रक्षा की सबसे बड़ी प्रणाली के रूप में जानी जाती है। भारतीय सेना एक सुरक्षा कवच बन कर हमारे देश की सेवा करती है। यह देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं इसीलिए हमें अपने भारतीय सेना पर गर्व और अभिमान है। भारतीय सेना अपने राष्ट्र और नागरिकों की रक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहती है। यह दिन-रात देश और हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं, तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं।
सरहद पर देश की रक्षा कर रहे जवानों को देश का हर नागरिक सलाम करता है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची ने जिस तरह से देश के जवानों को धन्यवाद कहा, वह सभी का दिल जीत रहा है। एक बच्ची एक फौजी के पैर छू रही है। यह वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बच्ची ने छुए आर्मी जवान के पैर
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, आजकल के बच्चे बहुत तेज हो गए हैं और बहुत सारे गजब के काम करते रहते हैं, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह आपके दिल को छू जाएगा। इस वीडियो में बच्ची के संस्कार दिल छूने की वजह है। छोटी सी उम्र में ही इस बच्ची में संस्कार उसके अंदर उतर गए हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ रही है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची ने जिस अंदाज में जवानों का सम्मान किया कि हर कोई बच्ची का मुरीद बन गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक जवान मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ा हुआ है, तभी एक बच्ची इनके पास दौड़ती हुई जाती है। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर सब स्माइल करने लगेंगे।
यह छोटी सी बच्ची भाग कर जाती है और एक फौजी के पैर छूने लगती है। इसे देखकर फौजी भी सरप्राइस हो जाते हैं। वीडियो में आर्मी का जवान बच्ची के गाल प्यार से खींचता है और बच्ची उसके पैर छूने लगती है। बच्ची के इस हाव-भाव ने सभी का दिल जीत लिया है।
वीडियो हुआ वायरल
हम सभी लोग यह बात भली-भांति जानते हैं कि सीमा पर सेना के जवान खड़े हैं इसी वजह से हम सबका परिवार सुरक्षित है। इसके बावजूद भी कुछ लोग इन शूरवीरों को सैल्यूट करने में परहेज कर देते हैं। यह बच्ची ऐसे लोगों के लिए एक मिसाल है। इस वीडियो को ट्वीटर पर संसद पीसी मोहन ने साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “हर पेरेंट का कर्तव्य है कि वो बच्चों को राष्ट्रवादी बनाएं।”
Raising patriotic young minds is a duty every parent owes to this great nation.
Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/mhAjLbtOvG
— P C Mohan (@PCMohanMP) July 15, 2022
यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ज्यादातर लोग यही प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि बच्ची के क्या संस्कार है। वहीं कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि कोई पूछे संस्कार क्या होता है, उसे यह वीडियो दिखा दो। संस्कार उम्र से बड़े हैं बिटिया रानी के। इस वीडियो को सभी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।