मनोरंजन

भारती सिंह के बेटे लक्ष्य का “हैरी पॉटर” लुक वायरल, “गोला” की क्यूटनेस पर फैंस हार बैठे दिल

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हाल ही में माता-पिता बने हैं। इन दिनों यह दोनों अपने पैरंटहुड पीरियड को इंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि जब भारती सिंह ने अपने बेटे को जन्म दिया, तो उसके कुछ दिनों बाद ही वह काम पर लौट आई थीं। लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा “गोला” ही है। वही बेटे के जन्म के बाद इस कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जिंदगी उनके बेटे के जन्म से और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दिसंबर 2017 को हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। शादी के करीब 5 सालों बाद भारती और हर्ष को 3 अप्रैल 2022 को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। दोनों ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। हालांकि, प्यार से दोनों अपने लाडले को गोला बुलाते हैं। भारती सिंह ने अपने बेटे के जन्म के 3 महीने बाद उसका चेहरा फैंस को दिखाया था।

भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने बेटे गोला की क्यूट तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिन पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। इसी बीच अब कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे की कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भारती सिंह के बेटे “हैरी पॉटर” बने हुए नजर आ रहे हैं।

भारती सिंह का बेटा बन गया हैरी पॉटर

भारती सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे गोला की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन के बेटे “हैरी पॉटर” के लुक में नजर आ रहे हैं। हैरी पॉटर बनकर सोता हुआ भारती सिंह का बेटा गोला बहुत ही प्यारा लग रहा है। सभी को यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं।

आप सभी तस्वीरों में नन्हे गोला को देख सकते हैं, वह चमकीले पीले और मैरून रंग के स्वैडल व गोलाकार फ्रेम वाले चश्मे में नजर आ रहे हैं। गोला एक ऊनी टोपी पहने और हैरी पॉटर वाली जादू की छड़ी पकड़े हुए टोकरी में शांति से सोते हुए दिख रहे हैं। उनका हैरी पॉटर अवतार सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर।” साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की है। भारती सिंह के बेटे की तस्वीरों से फैंस की नजर नहीं हट रही है। उनकी तस्वीरों पर फैंस ढेर सारे कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- “बहुत ही ज्यादा क्यूट।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा- “हाय क्यूटी।”

भारती सिंह ने हाल ही में बेटे का करवाया था फोटोशूट

आपको बता दें कि भारती सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, यह तस्वीरें फोटोशूट की थी, जिसको भारती ने हाल ही में बेटे लक्ष्य और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ करवाया था।

आपका इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि भारती सिंह की पूरी फैमिली व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करती हुई नजर आईं थीं।

जैसे ही भारती सिंह ने अपनी इस फैमिली फोटोशूट की तस्वीरों को पोस्ट किया, वैसे ही देखते ही देखते वायरल हो गई थीं।

Related Articles

Back to top button