जेल में कैदियों के संग इस तरह गुजराती थी रिया चक्रवर्ती की रात, वकील मानशिंदे ने किया खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रिया चक्रवर्ती को मुंबई की भायखला जेल में रखा गया था। 28 दिन की जेल के बाद अब रिया को बुधवार को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। रिया के घर लौटने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि रिया ने जेल में अपना एक महीना कैसे बिताया। इस बात का जवाब देते हुए रिया के वकील सतीश मानशिंदे जेल में रिया के रूटीन के बारे में बताया है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को रिया चक्रवर्ती को तो रिहा कर दिया गया लेकिन उनके भाई शौविक अभी भी जेल में है। रिया के पास जेल में न तो बेड था और न ही सीलिंग फैन। सतीश मानशिंदे ने बताया है कि इतनी परेशानियों के बाद भी रिया ने जेल में अपना वक्त कैसे बिताया।
जेल में कैदियों को योगा सिखाती थी बंगालन बाघिन
सतीश मान शिंदे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि रिया चक्रवर्ती ने जेल में खुद को सकारात्मक रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने रिया को ‘बंगालन बाघिन’ कहते हुए कहा कि अब ये बंगालन बाघिन अपनी इमेज को फिर से ठीक करने के लिए लड़ेगी। सतीश मानशिंदे ने आगे बताया कि वह कभी भी पर्सनली जेल में किसी क्लाइंट को देखने नहीं जाते लेकिन सब लोग रिया चक्रवर्ती को परेशान कर रहे थे।
इस मामले को हाइलाइट कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए वह देखना चाहते थे कि रिया जेल में किस हालत में रह रही हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा कि रिया जेल में भी अपना ख्याल रखती थी। रिया चक्रवर्ती जेल में कैदियों के लिए योगा क्लासेस संचालित करती थी। उन्होंने बड़े अच्छे से कैदियों को योगा सिखाया। रिया ने खुद को जेल के नियम अनुसार ढाल लिया। कोविड-19 की वजह से रिया चक्रवर्ती को घर का खाना नहीं मिल पाता था लेकिन फिर भी वह बड़े आराम से बाकी कैदियों के साथ रहती थी।
बोले – सुशांत का परिवार रिया से बदला लेना चाहता है
सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया चक्रवर्ती उन सभी लोगों से लड़ेगी जो कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि मीडिया वाले सिर्फ अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए रिया की इमेज खराब कर रहे हैं। अपने बात को बढ़ाते हुए सतीश मानशिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत का परिवार रिया से किसी बात का बदला लेना चाहता है। इसी वजह से जांच एजेंसियां और सुशांत के फैंस रिया के पीछे पड़े हुए हैं। उनके मुताबिक रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड थी उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी इस वजह से परिवार रिया चक्रवर्ती को टारगेट कर रहा है। उन्होने आगे बताया कि रिया ने बड़ी हिम्मत से जेल में एक महीना गुजारा है और अब वह अपने घर में सुकून से रह सकती हैं। आपको बता दें कि कोर्ट ने रिया को 10 दिनों में एनसीबी के ऑफिस में उपस्थित होने और अधिकारियों को अपना पासपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी बुधवार को जमानत दे दी गई है।