राशिफल 19 जुलाई: बजरंगबली की कृपा से 6 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पूरे होंगें अटके काम

आज हम आपको मंगलवार 19 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। काफी लंबे पर अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अच्छे अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहे लोगों को बहुत ही जल्द सफलता मिल सकती है। आप अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। जीवन में चल रही मुश्किल परिस्थितियों खत्म होंगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे आपके पेंडिंग काम पूरे होंगे। मन की शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कारोबार में बरकत होगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आज आपको जोखिम भरे कार्य करने से बचना होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। धन से जुड़ी हुई सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा, भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा लेकिन आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी, बहुत ही जल्द आपको सफलता मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे इससे आपको लाभ मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर में किस ख़ास व्यक्ति के आने से घर की खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम आप अपनी मेहनत से पूरे कर लेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते पूरे दिन आपका मन बेहद चिंतित रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको सही समय पर सही फैसला लेना सीखना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बुरी संगति से खुद को दूर रखें। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप कोई नया निवेश करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लगेंगे, जिससे आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अभी पैसा खर्च होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में आ रही समस्याओं का हल करने में आप सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार का माहौल खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो उसमें जीत हासिल होगी।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से फैसला लेना होगा। पिताजी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आज आप कोई ऐसा काम शुरू करने का प्रयास करेंगे, जो जल्दी पूरा हो जाएगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। फालतू के खर्चों पर लगाम रखना होगा। बच्चों की पढ़ाई की चिंता कम हो सकती है। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।