जिन लोगों के हाथ में होती हैं ऐसी रेखाएं, उन पर शिव जी रहते हैं मेहरबान, मिलता है हर सुख

ज्योतिष शास्त्र की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र भी उसकी एक शाखा है। इसमें हथेलियों में बनी रेखाओं और चिन्हों का आकलन करके व्यक्ति के जीवन के विषय में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र में रेखाओं और हाथों में बने चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य या जीवन के बारे में मूल्यांकन किया जा सकता है। बता दें कि हाथ की रेखाएं समय-समय पर बदलती रहती हैं इसी वजह से भविष्य को लेकर इसकी सटीकता प्रमाणित नहीं होती है।
हस्तरेखा शास्त्र में हाथों पर बनी रेखाएं बेहतर जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक। हाथ में कुछ खास निशानों का होना इस बात को बताता है कि व्यक्ति पर भगवान शिव जी की कृपा है। हाथों पर बने यह निशान विशेष सौभाग्य का प्रतीक होते हैं।
जिन लोगों के हाथ में यह निशान होते हैं उन पर शिवजी मेहरबान रहते हैं। उन लोगों को अपने जीवन में अपार खुशियां प्राप्त होती हैं। यह लोग अपने लक्ष्य का पीछा करना नहीं छोड़ते, यह हर मुश्किल का डटकर सामना करते हैं। इसी वजह से इन लोगों को अपने जीवन में अपार सफलता, प्रेम और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
आपको बता दें कि हाथ पर निशानों का प्रभाव जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। कुछ निशान ऐसे होते हैं, जो करियर, सुख, प्रेम, मान-सम्मान, सफलता दिलाने का संकेत देते हैं। इसी वजह से हस्तरेखा शास्त्र में यह निशान बहुत शुभ माने गए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही निशानों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि आपके ऊपर शिवजी की विशेष कृपा है।
हाथ के ये निशान भोले बाबा की कृपा मिलने के हैं संकेत
हथेली में ध्वज का निशान
यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर ध्वज का निशान बना हुआ है, तो ऐसे लोगों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसती है। यह लोग अपने जीवन में सभी सुख और खूब ख्याति प्राप्त करते हैं। इन लोगों का मन बहुत मजबूत होता है। इनके जीवन में चाहे कैसी भी स्थिति उत्पन्न हो जाए, यह कभी भी घबराते नहीं हैं। यह हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं।
हाथ में अर्ध चंद्र
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में अर्ध चंद्र का निशान बना हुआ होता है, उन लोगों पर शिवजी मेहरबान होते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भोलेनाथ अपने सिर पर चंद्रमा धारण करते हैं। चंद्रमा मन और शीतलता का कारण बताया जाता है। इसके साथ ही यह जीवन में प्रेम लाता है। जिन लोगों के हाथ में अर्ध चंद्र होता है उनको अपने जीवन में प्यार और अच्छा वैवाहिक सुख मिलता है। ऐसे लोग मन के बहुत मजबूत भी माने जाते हैं।
हाथ में त्रिशूल का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में त्रिशूल का निशान होता है यह बेहद शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा या भाग्य रेखा पर त्रिशूल का निशान हो तो ऐसे लोगों की जिंदगी में बहुत सफलता प्राप्त होती है। यह लोग ऊंचा पद हासिल करते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में खूब धन-दौलत और हर तरह का सुख प्राप्त होता है। यह बड़े नेता या प्रभावशाली हस्ती बनते हैं। ऐसे लोगों पर भोलेनाथ की कृपा जीवनभर बनी रहती है।