राशिफल 20 जुलाई: इन 4 राशियों के जीवन में सुख लाया है दिन, श्री गणेश की कृपा से चमकेगी किस्मत

आज हम आपको बुधवार 20 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 20 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अगर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार करना बेहतर रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। घरेलू जीवन बेहतर रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतर नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे, उनके सहयोग से आपके पेंडिंग काम पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी नए काम को शुरू करने से आपको सफलता मिलने के योग हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। कुछ अधूरे काम दोस्तों की मदद से पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आप अपने ऊपर नाकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे। ख़ास लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सकारात्मक सोच आपको अपने हर क्षेत्र में कामयाबी दिलाने का काम करेगी। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आज अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें, बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगीं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखा जाए, तो आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने जरूरी कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में छोटी-मोटी यात्राएं संभव है। अचानक घर में खास मेहमान के आने से घर की खुशियां बढ़ेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके किसी काम में अच्छा फायदा दिला सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बहुत खास नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। भूमि-भवन से संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। भाई-बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा, मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप लगातार मेहनत करते रहें, इसका परिणाम आपको जरूर प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना चाहिए। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत के बल पर आपको अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अगर आपकी कोई योजना अधूरी रह गई है, तो वह आज पूरी हो जाएगी। आप अपना व्यवहार नम्र बनाए रखें। बच्चों की तरफ से टेंशन कम हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं, तो यह दिन अच्छा है ले सकते हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी चतुराई और मेहनत के बल पर अच्छी खासी कामयाबी हासिल करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यस्थल में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी मजबूत रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम होंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कुछ मीठा खाने-पीने इच्छा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को कामकाज समय और बिना गलती के पूरा करना होगा। कपड़ा व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं. सामाजिक सम्मान की उम्मीद कर सकते हैं। खुद के प्रति सकारात्मक नजरिया रखना जरूरी है। आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।