धार्मिक

सावन में नजर आएं ऐसे सपने तो समझ लें भोलेनाथ की हो गई कृपा, जल्द मिलेगी सुख-समृद्धि और सफलता

सावन का महीना भगवान शिव जी को अति प्रिय है। सावन के महीने में महादेव की पूजा-अर्चना करना आपको विशेष लाभ प्रदान करता है। अगर यह सोमवार सावन का हो तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन के महीने में शिवमय हो जाती है और भक्त अपने आराध्य की भक्ति में लीन रहते हैं। सावन के महीने में भक्त महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान शिव मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं।

भक्त, भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची भक्ति देखते हैं। जो भक्त सच्ची श्रद्धा से इनकी पूजा-अर्चना करता है उनसे महादेव जरूर प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

सावन के महीने में भगवान शिव जी अपने जिन भक्तों से प्रसन्न होते हैं, उन्हें कुछ खास संकेतों के माध्यम से यह इशारा कर देते हैं। जो वाकई अपने ईश्वर के साथ मानसिक और आध्यात्मिक संबंध रखता है उसे यह संकेत समझ आ जाता है परंतु कुछ इन्हें नजरअंदाज भी कर देते हैं। अगर सावन के महीने में कुछ खास संकेत मिले, तो यह बताते हैं कि व्यक्ति पर शिवजी की विशेष कृपा है।

आपको बता दें कि यह संकेत सपनों के माध्यम से भी मिलते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सावन महीने में आना बहुत शुभ माना जाता है। अगर ऐसे सपने सावन महीने में आएं, तो यह इस बात का संकेत है कि आप पर भोलेबाबा मेहरबान हैं और आपको अपार सुख-समृद्धि, सफलता की प्राप्ति होने वाली है।

सावन में ऐसे सपने आना होते हैं बेहद शुभ

सपने में शिव जी को देखना

अगर सावन के महीने में भगवान शिव जी के दर्शन हो जाएं, तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। आप समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन बस शुरू ही हो चुके हैं और आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने वाली है।

सपने में त्रिशूल देखना

अगर आप सावन के पवित्र महीने में त्रिशूल को अपने सपने में देखते हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके ऊपर भगवान शिव जी जमकर मेहरबान हैं। भगवान शिव जी हमेशा त्रिशूल धारण किए हुए होते हैं। यदि ऐसा सपना आपको आता है तो बहुत ही जल्द आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।

सपने में नंदी बैल देखना

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भगवान शिव जी की सवारी नंदी बैल है। यदि सावन के महीने में नंदी को आप अपने सपने में देखते हैं, तो यह यह संकेत देता है कि शिव जी की कृपा से आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

सपने में नाग देखना

सावन के महीने में सांप सपने में देखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर इस महीने में आपको सांप सपने में दिखे, तो यह शिवजी की विशेष कृपा होने का संकेत देता है। इसका मतलब यह होता है कि आपको बहुत बड़ा धन लाभ होने वाला है।

सपने में दूध देखना

सावन के महीने में सपने में दूध देखना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। सावन के महीने में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाता है। अगर ऐसा सपना आपको दिखाई देता है, तो यह इस बात की तरफ संकेत देता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button