बॉलीवुड

जानिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने विदेश में लिया जन्म

हिन्दी सिनेमा जगत में ऐसे कई सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्होंने अपने टैलेंटेड के दम पर दुनिया भर में नाम कमाया है। लेकिन इसमें खास बात तो यह है कि उनका जन्म इस देश में नहीं बल्कि विदेश में हुआ है, उसके बावजूद भी उन्होंने दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है। तो आज हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे खास जिनका जन्म तो विदेश में हुआ लेकिन उन्होंने भारत आकर हिन्दी सिनेमा जगत में बनाई अलग पहचान।

दीपिका पादुकोण

पद्मावत क्वीन दीपिका पादुकोण का जन्म भी विदेश में हुआ। दरअसल, दीपिका का जन्म कोपेनहेगन यानी डेनमार्क में हुआ है।

सनी लियोनी

इस लिस्ट में टॉप पर हैं अभिनेत्री सनी लियोनी। कनाडा में जन्मी और पली-बढ़ी सनी लियोनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। एक के बाद एक सनी लियोनी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अपनी हॉटनेस और बॉल्ड अंदाज के कारण सनी लियोनी लगातार सुर्खियों का केंद्र बनी रही हैं।

एवलिन शर्मा

अभिनेत्री एवलिन शर्मा जो फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में अपने जलवे दिखाकर खूब मशहूर हुईं। बता दें कि का जन्म फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में हुआ। वह ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के लिए भारत चली आईं। आज एवलिन इंडस्ट्री की टॉप स्टार्स में शुमार है।

एमी जैक्सन

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री एमी जैक्सन का जन्म ब्रिटिश में हुआ। ‘2.0’ एक्ट्रेस एमी जैक्सन बॉलीवुड के साथ कई साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, और इस तरह एमी जैक्सन ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाया है।

जैकलीन फर्नांडिस

श्रीलंकाई क्वीन कहलाई जाने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म श्रीलंका में हुआ। जैकलीन ने बॉलीवुड में फिल्म ‘अलादीन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, और इस फिल्म में अपनी सादगी और खूबसूरती से सबको दीवाना बनाया। आज जैकलीन बॉलीवुड के कई सुपरस्टारर्स के साथ काम कर चुकी हैं और खूब नाम कमा चुकी हैं।

मोनिका डोगरा

भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री मोनिका डोगरा का जन्म अमेरिका में हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत आमिर खान की फिल्म ‘धोबी घाट’ से की थी। लेकिन यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम दुनिया भर में शुमार है। कैटरीना को एक मध्य-पूर्वी अभिनेत्री के रूप में भी जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री के पिता कश्मीरी और मां ब्रिटिश से है। जबकि कैटरीना का जन्म हांगकांग में हुआ। जब वह छोटी थी तो वह हवाई और लंदन में रहती थी।

एली अवराम

इसके अलावा अभिनेत्री एली अवराम का जन्म स्टॉकहोम, स्वीडन में हुआ। यह अभिनेत्री पहली बार बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं थीं।

इमरान खान

फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से मशहूर हुए अभिनेता इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ अमेरिका में काफी समय बिताया।

नरगिस फाखरी

सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नज़र आने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म क्वींस, न्यूयॉर्क में हुआ।

Related Articles

Back to top button