सौतेली सास बहू को जबरन ससुर के पास भेजकर करवाती थी ऐसा काम, थाने पहुंचकर पीड़िता ने बताई कहानी

शादी के बाद लड़की यही चाहती है कि वह जिस घर में जाए वहां के परिवार के लोग अच्छे हों। अगर शादी के बाद लड़की को एक अच्छा परिवार मिलता है तो सभी के साथ एडजेस्ट होना आसान हो जाता है। अगर सास-ससुर अच्छे मिले, तो लड़की के लिए ससुराल किसी स्वर्ग से कम नहीं होता है। वह अपने पति और परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन जीती है।
लेकिन अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद लड़की को ससुराल में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर खबरों में हम सुनते रहते हैं कि सास और ससुर ने अपनी बहू को परेशान किया या फिर दहेज की वजह से बहू को घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन आज हम आपको ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर से सामने आया है, जहां सौतेली सास ने जाने-अनजाने में अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की कहानी लिख डाली। वह रोजाना ही जबरदस्ती दबाव बनाकर अपनी बहू को ससुर के पास भेजती थी। उसके बाद ससुर मौका देखते ही बहू के साथ गंदा काम करता था।
पीड़िता ने ससुराल में चल रही अनैतिक काम के खिलाफ थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपनी पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
धमकी के साथ मुंह बंद रखने का बनाया जाता था दबाव
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहीं पर रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने अपनी बहू से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। बहू का आरोप है कि सौतेली सास खुद ही ससुर के पास जबरन उसे भेजती थी। जब वह विरोध करती थी तो इस पर उसको धमकी भी दी जाती थी और मुंह बंद रखने का दबाव बनाया जाता था।
मौका पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से गोरखपुर के ही बेलघाट क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ रामगढ़ताल इलाके में रहता है।
पीड़िता ने तंग आकर थाने में दी तहरीर
पीड़िता बहू का यह आरोप है कि उसकी सास सौतेली है। इसलिए आए दिन वह दबाव बनाकर ससुर के पास भेजती थी। एक दिन ससुर ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद उस पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने तंग आकर रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पहले भी इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं
वैसे यह पहला मामला नहीं है बल्कि राज्य में इस प्रकार के कई मामले भी पहले सामने आ चुके हैं। एक अन्य मामले में गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की राजधानी बलुघट्टा पुल के पास शनिवार रात 8:00 बजे झंगहा थाना क्षेत्र की राजधानी गांव में अपने ननद के घर जा रहीं मां और बेटी के मुंह में गमछा ठूसकर बेटी के साथ मनबढ़ों द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस को इसकी सूचना रविवार को दी गई।
ऐसा आरोप है कि मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाया गया। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो को फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल करने की भी धमकी दी गई। पीड़िता की मां चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी है। उसने झंगहा पुलिस को तहरीर दे दी है। ऐसे ही आए दिन रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।