धार्मिक

Rashifal 18 July 2021: आज इन 5 राशियों को अपनी मेहनत का मिलेगा उचित फल, मिलेंगे उन्नति के अवसर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 18 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपके साथ खड़े नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपनी मेहनत से कार्य सफल करेंगे। तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कोई बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी लेकिन आप अपने खान-पान पर थोड़ा संयम रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। संपत्ति के कामों में लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आप जिस काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन सफलता वाला रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल होंगे। व्यापार में आ रही बाधा दूर हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी योजनाओं को मन मुताबिक पूरे करेंगे। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन काफी निराश रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। लगातार कोशिश करते रहें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से चिंता कम होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन विशेष रहेगा। संपत्ति के मामले में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। रोजगार प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। बच्चों की नाकारत्मक गतिविधि पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। व्यापार में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बिजनेस में तरक्की मिलेगी लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चे पर काबू रखने की आवश्यकता है। जरूरतमंदों कीमदद करने का मौका मिलेगा। आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आप कठिन मेहनत करेंगे कि उसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कष्टदायक साबित होगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Back to top button