जब ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी पर सलमान खान ने कह दी थी ऐसी बात, बोले- मैं चाहता हूं कि वो…

बॉलीवुड में ऐसे कई प्रेम कहानियां रही हैं, जिनके खूब चर्चे हुए थे। कुछ ऐसी ही एक प्रेम कहानी थी बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की। सलमान खान के जीवन में तो कई हीरोइनें आई थीं, लेकिन ऐश्वर्या राय के आने के बाद उनकी जिंदगी में एक अलग ही बदलाव आया। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी रुपहले पर्दे से बाहर जबरदस्त प्रेम कहानियों में से एक रही है।
सलमान-ऐश्वर्या की प्रेम कहानी कभी ना भूली जाने वाली कहानी है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर और ब्रेकअप ने एक समय पहले खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब ऐश्वर्या राय ने भाईजान पर गंभीर आरोप लगा दिए थे।
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अब ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की बहू बन चुकी हैं। ऐश्वर्या-अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। लेकिन इससे पहले ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की लेडी लव थीं। वहीं अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के होने वाले थे।
लेकिन साल 2003 में पारिवारिक कारणों की वजह से करिश्मा-अभिषेक की सगाई टूट गई थी। इस तरह जया बच्चन और बबीता कपूर के बच्चे अलग हो गए थे। आज हम आपको सलमान खान के उस जवाब के बारे में बताने वाले हैं जब उन्होंने सालों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर देकर यह दिखा दिया था कि उनका दिल कितना बड़ा है।
ऐसे शुरू हुई थी सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी
दरअसल, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म से शुरू हुई थी। निर्देशक संजय लीला भंसाली एक बड़ी रोमांटिक फिल्म लेकर आने वाले थे और इस फिल्म के लिए उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लीड रोल के लिए चुना। वहीं अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिका मे थे।
फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की शूटिंग शुरू हुई तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से इश्क करने लगे थे। फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। जब यह फिल्म पर्दे पर रिलीज़ हुई तो फिल्म ने खूब धमाल मचा दिया और यह फिल्म सुपरहिट रही। पर्दे पर तो सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को पसंद आती ही थी। साथ ही परदे के पीछे दोनों की मुलाकातें भी फैंस को काफी दिलचस्प लगती थी।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि माना जाता था कि जल्दी दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि यह शादी तो नहीं हो पाई वहीं कई विवादों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया और उनके रास्ते हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए।
ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाए थे ये आरोप
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर वैसे तो जितने मुंह, उतनी बातें की जाती हैं परंतु सबसे बड़ा दावा यह किया जाता है कि करीब 3 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 2002 में सलमान-ऐश्वर्या एक दूसरे से अलग हो गए। जब ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर आरोप लगाया तब दोनों की जिंदगी में भूचाल आ गया।
ऐश्वर्या ने सलमान पर यह आरोप लगाया कि उनके साथ उन्होंने मारपीट की। यह वही वक्त था जब सलमान खान की छवि गुस्सैल और घमंडी हुआ करती थी। हालांकि, सलमान खान ने हमेशा ही इन आरोपों से इनकार किया है, उन्होंने इन सबको बेबुनियाद बताया है।
ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की शादी पर सलमान ने कही थी ये बात
सलमान खान ने एक बार तमाम अफवाहों और ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बात की थी। सलमान खान ने इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में यह कहा था कि “मैं यही चाहता हूं कि वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश रहे।” सलमान खान की यह बात फैंस के दिल को छू गई। सलमान खान ने अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी पर यह जवाब देकर दिखा दिया था कि उनका दिल कितना बड़ा है।
फिलहाल, सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों ही अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गए हैं। ऐश्वर्या राय अब महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार की बहू बन चुकी हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। वहीं सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की हैं।