केरल की सबसे खूबसूरत बस चलाते हैं पति-पत्नी का जोड़ा, एक ड्राइवर तो दूसरा कंडक्टर, देखें Video

इस दुनिया में हर इंसान अपने जीवन में कुछ ना कुछ बेहतर करने के बारे में सोचता रहता है और इसके लिए अक्सर लोग दिन-रात कड़ी मेहनत भी करते रहते हैं। अगर आप अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो इसके लिए दृढ़ निश्चय बहुत जरूरी है। इसके अलावा अगर दो लोगों की सोच एक जैसी हो जाए तो मिलकर उस काम को बहुत आसानी से किया जा सकता है।
कभी भी कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। बस इंसान की सोच छोटी और बड़ी होती है। इसी बीच केरल के रहने वाले गिरी और तारा की कहानी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस कपल को लोगों को बस का खूबसूरत और सुहाना सफर करना बहुत पसंद है और आज वह अपनी इसी हॉबी की वजह से सोशल मीडिया पर आए हुए हैं।
इस कपल ने बस चलाने की पूरी जिम्मेदारी उठा रखी है
आपको बता दें कि यह कपल केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (Kerala State Road Transport Corporation) की एक बस चलाता है। इस जोड़े ने बस को चलाने की पूरी जिम्मेदारी उठा रखी है। बस में यह दोनों साथ साथ होते हैं। बस में पति गिरी ड्राइवर का काम करते हैं, तो पत्नी तारा कंडक्टर का काम करती हैं। यह पति-पत्नी का जोड़ा बस को इतने प्यार और खूबसूरती से चला रहा है कि लोगों को इसका सफर करना बहुत पसंद आ रहा है। अलापुझा जिले में यह कपल काफी फेमस हो चुका है।
वायरल हो गया बस का किस्सा
फेसबुक पर इस कपल की कहानी वायरल हो रही है। फेसबुक पर Iype Vallikadan नाम के यूजर ने बस और कपल से जुड़ा हुआ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि यह बस बाकी की बसों से बहुत अलग है, क्योंकि इसमें यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम से लेकर उनके मनोरंजन तक का खास ख्याल रखा जाता है।
बस में 6 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इमरजेंसी के लिए स्विच भी मौजूद है। मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम और ऑटोमेटिक एयर फ्रेशनर लगा हुआ है। लोगों को स्टेशन बताने के लिए एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड भी लगाया गया है। बस को डॉल्स और ऐसे ही तमाम सजावटी चीजों से सजाया गया है।
इसके पीछे है प्यारी सी लव स्टोरी
आपको बता दें कि तारा और गिरी की मुलाकात 20-22 साल पहले हुई थी। उस समय के दौरान गिरी के उम्र 26 वर्ष की थी। वहीं तारा 24 साल की थी। घरवाले उनकी शादी को तैयार नहीं थे। तब उन्होंने नौकरी पाकर करीब 20 साल बाद लॉकडाउन के दौरान शादी की। वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, गिरी और तारा ने अपनी जेब से पैसे लगाकर बस को इतना सुंदर बनाया है।
कुछ लोगों को तो इस बस में रोजाना यात्रा करना बहुत पसंद आता है और उन्होंने इससे जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए हुए हैं। बस सर्विस सुबह 5:50 बजे से शुरू होती है और इसके लिए कपल देर रात 1:50 बजे उठ जाता है और साफ सफाई करने के बाद 5:50 बजे तक डिपो पर बस चमचमाती हुई मिलती है।