बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने मालती संग मनाया पहला जन्मदिन, सामने आई मां-बेटी की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता को एंजॉय कर रही हैं और पति निक जोनस व बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। फैंस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की तस्वीरें और उसका चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक अभिनेत्री ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की बेटी की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड ने इस फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा और मालती की इस अनदेखी तस्वीर को खूब साझा कर रहे हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन से तस्वीर आई सामने

बता दें कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई 2022 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से अपार प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं मिली। प्रियंका का यह जन्मदिन बहुत खास था, क्योंकि यह पहला जन्मदिन था, जो उन्होंने अपनी बेटी के साथ मनाया है। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त जुटे।

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों को साझा किया था परंतु उन्होंने अपनी बेटी के साथ की कोई भी फोटो शेयर नहीं की। इसी बीच उनकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं।

दोस्तों संग की खूब मस्ती

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना के अलावा नताशा पूनावाला भी मौजूद रही थीं। तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह दोनों के साथ कैमरे की तरफ देखते हुए पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ शोल्डर पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं तमन्ना ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा तस्वीर में अपनी बेटी मालती को बाहों में लिए हुए नजर आ रही हैं और वह मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।

तमन्ना में जो तस्वीर शेयर की है उसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने हार्ट के इमोजी से बच्ची के चेहरे को छुपा दिया है।

तस्वीरें हो रही हैं जमकर वायरल

वहीं आप एक अन्य तस्वीर में देख सकते हैं कि उसमें प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना और उनके बेटे के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। सभी एक नदी के पुल पर बैठे हुए हैं। तस्वीर के साथ तमन्ना ने कैप्शन में यह लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे गोल्ड हार्ट वाली हमारी गोल्डन गर्ल। तुम्हारे जन्मदिन को पहले सिंगल गर्ल के रूप में मनाना और अब अपने खूबसूरत परिवार के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करना कमाल का है। तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। 22 साल और गिनती जारी है। #bestfriends #sisters.”

इस फोटो पर प्रियंका ने हार्ट आइज का इमोजी बनाया और कमेंट किया, “बहुत खुश हूं तुम आई बेब।” यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button