धार्मिक

ध्रुव योग के बाद लगेगा व्याघात योग, जाने कौन सी राशियों के लोग होंगे मालामाल, किसको मिलेगा शुभफल

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल है, कभी भी किसी मनुष्य के लिए नहीं रुकती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में होने वाला बदलाव व्यक्ति के जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार को प्रभावित करता है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इससे हर क्षेत्र से शुभ नतीजे मिलते हैं, परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज ब्रह्मांड में ध्रुव योग के बाद व्याघात योग लगने वाला है। आखिर यह दोनों शुभ योग किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे। किनको शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह दोनों शुभ योग अच्छे साबित होंगे। आपका दिन उत्तम रहने वाला है। उत्साह और प्रसन्नता मन में बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी यात्रा के दौरान आपको लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आप अपने कामकाज बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को बेवजह के खर्चे करने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। किसी पुराने वाद-विवाद की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। माता-पिता के साथ आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। संतान पक्ष से सफलता की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई चिंता लगी रहेगी। आप अपने खान-पान पर काबू रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक क्रियाकलापों में सम्मिलित हो सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लीजिए। धन के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की अधूरी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। शुभ योग की वजह से आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से सुख और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई लाभदायक समझौता मिलेगा। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का समय उत्तम रहने वाला है। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आपको अपने दांपत्य जीवन में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कुछ घरेलू कामकाज में आप थोड़े व्यस्त हो सकते हैं। मौसम परिवर्तन होने के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। भाई-बंधुओं के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। माता की सेहत में सुधार आएगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से धन प्राप्ति की संभावना है। आपके पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। रुके हुए काम कार्य प्रगति पर आएंगे। आपको अपने कार्यों का अच्छा लाभ मिलने वाला है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। धार्मिक आयोजन में समय व्यतीत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं से अच्छे संबंध रहेंगे। आपकी आमदनी बेहतर होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी जरूरी योजनाओं में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक तनाव खत्म हो सकता है। माता के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों को शत्रुओं का भय बना रहेगा। शत्रु पक्ष आपको पीड़ित करने की कोशिश करेंगे। धन निवेश करते समय आपको सोच विचार करने की आवश्यकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है। आप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की कुछ योजनाएं बना सकते हैं, जो सफल होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की समस्याएं दूर होंगी। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। समय और भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी की कोई बात आपके मन को काफी दुखी करेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति बनी रहेगी। दान-पुण्य जैसे कार्य कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button