धार्मिक

राशिफल 22 जुलाई: मां लक्ष्मी की कृपा से 3 राशियों का सुधरेगा बिगड़ा भाग्य,मिलेगी मनचाही कामयाबी

आज हम आपको शुक्रवार 22 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान निकल सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसके साथ ही आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। जरूरी काम कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी सफल नहीं हो पाएंगे, जो आपकी चिंता का कारण बन सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की बात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत लीजिए, जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दीजिए। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको बड़ी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फल की प्राप्ति होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी कामयाबी हासिल हो सकती है। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मन की शांति बनी रहेगी। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपनी चतुराई से जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। लगातार कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं, जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। युवाओं को अपने करियर को लेकर सजग रहना होगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करेंगे। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आमदनी बढ़ेगी। पिताजी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। कोई लाभदायक समझौता होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह की भागदौड़ से बचना चाहिए। किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव होने की वजह से आपका मन चिंतित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों का प्रॉफिट बढ़ेगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। मानसिकक रूप से आप सकारात्मक बने रहे, क्योँकि सकारात्मक सोच से ही आप किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। काफी लंबे समय के बाद व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। किसी सहकर्मी की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देंगी। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Related Articles

Back to top button