धार्मिक

सुबह देखे हुए ये सपने न बताएं किसी को, वरना हाथ में आया पैसा गंवा देंगे, नहीं बन पाएंगे अमीर

हमारा दिमाग हर समय सक्रिय रहता है। यहां तक कि जब हम सो रहे होते हैं, तो उस दौरान भी हमारे दिमाग का एक भाग जिसे हम Subconscious Mind कहते हैं, सक्रीय रहता है। इसी वजह से हमें बहुत कुछ अनुभव होता रहता है और अलग-अलग प्रकार के सपने आते आते हैं। जैसा कि हम लोग जानते हैं हर व्यक्ति सोते समय कोई ना कोई सपना जरूर देखता है। सपनों से जुड़ी हुई कई बातें और इनकी व्याख्या स्वप्न शास्त्र में की गई है।

सोते वक्त रात में हम कई प्रकार के सपने देखते हैं। इनमें से कुछ अच्छे होते हैं और कुछ सपनों का फल बुरा भी देने वाला होता है। स्वप्न शास्त्र में इन सपनों के मतलब के बारे में बताया गया है। वैसे तो सपनों पर कई प्रकार के शोध किए जा रहे हैं परंतु स्वप्न शास्त्र का मानना है कि जो भी सपना हम देखते हैं उसका कोई ना कोई मतलब जरूर होता है।

स्वप्न शास्त्र में बुरे सपनों के फल से बचने और अच्छे सपनों का पूरा फल पाने के लिए भी कुछ सलाह दी गई है। इसके अनुसार, कभी भी अच्छे सपने किसी को नहीं बताना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो सपने का फल प्राप्त नहीं हो पाता है। वहीं अगर आप कोई बुरा सपना देखते हैं, तो आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को बता दीजिए, ताकि उसके बुरे फल से छुटकारा प्राप्त हो जाए।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन सपनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका आना ढेर सारा धन मिलने का संकेत देता है। अगर इस तरह का सपना आपको आता है, तो आप किसी को भी ना बताएं।

सपने में कमल का फूल देखने का मतलब

अगर कोई व्यक्ति रात को सोते समय सपने में कमल का फूल देखता है, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। अगर आपको सपने में सफेद रंग का कमल का फूल नजर आए, तो इसका मतलब यह होता है कि आपको अपार धन की प्राप्ति होने वाली है। इस तरह का सपना यह इशारा करता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

सपने में हाथी देखने का मतलब

अगर आप रात को सोते समय सपने में हाथी देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपको ऐसा सपना आता है, तो यह इस बात की तरफ संकेत देता है कि आपको ढेर सारा पैसा बहुत ही जल्द मिलने वाला है। इसके साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

सपने में फलों से लदा पेड़ देखने का मतलब

अगर आप रात में सोते वक्त सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ देखते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है। खासतौर पर अगर किसी व्यापारी को इस तरह का सपना आता है, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि उसको बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की पूरी संभावना है।

सपने में करंसी देखने का मतलब

अगर सोते समय रात में आपको सपने में नोट या करंसी नजर आए, तो समझ लेना चाहिए कि आपकी बहुत ही जल्द लॉटरी लगने वाली है यानी कि आपको अचानक कहीं से खूब सारा पैसा मिलने की उम्मीद है।

सपने में सफेद सांप देखने का मतलब

अगर आपको सपने में सांप नजर आता है, तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। अगर सपने में सफेद सांप दिखता है, तो यह सपना यह संकेत देता है कि आपको खूब धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है यानी कि यह सपना यह बताता है कि आप बहुत ही जल्द अमीर बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button