एक कमरे में रहने वाली द्रौपदी मुर्मू जिस भवन में रहेंगी वहां 340 कमरे, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाली और उड़ीसा राज्य में पैदा हुईं द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति चुनाव जीत गई हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। वह इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को हुई काउंटिंग में NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में हरा दिया। बता दें वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।
25 जुलाई को जब द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का शपथ ग्रहण समारोह होगा, तो इस शपथ के साथ ही 64 साल की द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति भी बन जाएंगी। फिलहाल, अभी तक यह गौरव देश के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को प्राप्त है, जो कि भारत के 6ठे प्रेसिडेंट थे। उनकी महामहिम की कुर्सी पर बैठते वक्त 64 साल 2 महीने 6 दिन उम्र थी, तो वहीं द्रौपदी मुर्मू इस कुर्सी पर 64 साल एक महीना 4 दिन की उम्र पर आसीन होंगी।
आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि राष्ट्रपति भारत का पहला नागरिक होता है और उसके पास कुछ विशेषाधिकार भी होते हैं। लेकिन उसे भी वेतन दिया जाता है। अब यह सवाल उठता है कि राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को क्या सैलरी मिलेगी? और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी और वह कहां रहेगी? इन सभी सवालों का जवाब आज हम इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं।
चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
आपको बता दें कि भारत के राष्ट्रपति को हर महीने करीब 5 लाख रुपए की सैलरी मिलती है। इसका मतलब यह हुआ कि भारत के राष्ट्रपति देश की उच्चतम सैलरी पाने वाले कर्मचारियों में से एक है। इसके अलावा राष्ट्रपति को रहने को भवन, मुफ्त मेडिकल सुविधा, मुफ्त घूमने की सुविधा, मुफ्त डॉमेस्टिक हेल्प भी दिया जाता है।
340 कमरे के राष्ट्रपति भवन में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू
भारत के राष्ट्रपति रायसीना हिल्स में बने दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रपति भवन में रहते हैं और 25 जुलाई को शपथ ग्रहण के साथ ही द्रौपदी मुर्मू इस आलीशान बिल्डिंग में रहने लगेंगी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन देश की राजधानी दिल्ली में है। राष्ट्रपति भवन में कुल 340 कमरे हैं। राष्ट्रपति के पास खुद का 5 लोगों का पर्सनल स्टाफ होता है। राष्ट्रपति की देखरेख में करीब 200 लोग लगे होते हैं। भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के पास प्रीमियम कार होगी। यह सारी लग्जरी कारें बुलेट प्रूफ होती हैं।
वहीं अंगरक्षक, भारतीय सशस्त्र बलों की एक विशिष्ट इकाई, राष्ट्रपति की सुरक्षा करती है। यह सभी ज्यादातर तीन सशस्त्र सेवाओं से होते हैं। उनमें से ज्यादातर elite soldier होते हैं।
सेवानिवृत्ति के बाद मिलेंगे ये लाभ
अगर हम सेवानिवृत्ति के बाद के लाभ की बात करें, तो राष्ट्रपति को प्रति महीना 1.5 लाख रुपए पेंशन मिलती है। राष्ट्रपति की पत्नी को भी प्रति महीना 30,000 रुपए मिलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें रहने के लिए किराया मुफ्त बंगला भी मिलता है, जिसमें वह अधिकतम 5 कर्मचारी रख सकते हैं। इसके साथ ही फ्री ट्रेन या हवाई यात्रा का भी लाभ प्राप्त होता है।