बॉलीवुड

संजय दत्त लड़ रहे हैं लंग कैंसर से जंग, अब तक कैंसर से जंग लड़ चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारे

कैंसर की बीमारी सबसे खतरनाक मानी गई है। अगर कैंसर से कोई पीड़ित है तो जान जाने का खतरा सबसे अधिक रहता है। आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे भी कैंसर से जंग लड़ चुके हैं। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त लंग कैंसर का सामना कर रहे हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह जल्द ही इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने बीते दिन पहले एक पोस्ट अपने फैंस के बीच शेयर किया था, जिसके अंदर यह लिखा हुआ था कि यह कुछ समय के लिए एक्टिंग से विश्राम लेने वाले हैं। जैसे ही फैंस को इस बात का पता लगा कि संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं, तो सभी काफी परेशान हो गए और फैंस इनके लिए दुआएं करने लगे। सभी फैंस अभिनेता संजय दत्त के लिए बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि संजय दत्त से पहले बॉलीवुड के बहुत से सितारे हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जंग लड़ चुके हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो कैंसर की जंग जीत चुके हैं।

ताहिरा कश्यप

ताहिरा कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता आयुष्मान खुराना की बीवी हैं। ताहिरा कश्यप ने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की है। ज्यादातर लोग अपनी बीमारी को छुपाने का प्रयत्न करते हैं, परंतु ताहिरा ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया, बल्कि सोशल मीडिया पर इन्होंने अपनी कैंसर सर्जरी से लेकर बोल्ड लुक वाली तस्वीरें अपने फैंस के बीच शेयर की थी। आपको बता दें कि ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर था, लेकिन यह अपनी बीमारी को मात दे चुकीं हैं।

सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर था। सोनाली बेंद्रे ने अपने फैंस को सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी थी। जब सोनाली के फैंस ने इनकी पोस्ट को देखा तो सभी काफी परेशान हो गए थे। सोनाली बेंद्रे की कैंसर से जंग ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। इन्होंने इस खतरनाक बीमारी से जंग बहुत हिम्मत के साथ लड़ी थी। न्यूयॉर्क में लंबे समय तक इलाज चलने के बाद सोनाली बेंद्रे ने कैंसर की जंग जीत ली थी।

अनुराग बसु

वर्ष 2004 में अनुराग बासु फिल्म “तुमसा नहीं देखा” का निर्देशन कर रहे थे। उसी समय के दौरान उनको अपनी बीमारी के बारे में पता लगा था, लेकिन इन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को मात दे दी थी। आपको बता दें कि अनुराग बसु को ल्यूकेमिया कैंसर था, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर के समान ही होता है।

मनीषा कोइराला

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड की बहुत ही सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी कैंसर से जंग लड़ चुकीं हैं और यह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जीत भी चुकीं हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2012 में मनीषा कोइराला को ओवेरियन कैंसर हो गया था। उन्होंने बड़ी ही हिम्मत के साथ अपनी इस बीमारी से लड़ाई की। इन्होंने अपनी इस जंग के बारे में एक किताब के माध्यम से लोगों को बताया था।

Related Articles

Back to top button