बॉलीवुडमनोरंजन

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है कपिल शर्मा और गिन्नी की लव स्टोरी

अपनी शानदार कॉमेडी के साथ रोतों को हंसा देने वाले और हर तनाव को चुटकियों में दूर कर देने वाले कॉमेडी सुपरस्टार कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। उनके शुरुआती दिन भले ही जैसे मर्जी बीतें हों लेकिन आज वह दुनिया के सबसे मशहूर कॉमेडी सुपरस्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा कई विवादों का हिस्सा भी रहे, जिस बीच उनका शो भी बंद हो गया था।

वहीं नए शो को कपिल शर्मा की बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए बंद करना पड़ा था। फिलहाल एक बार फिर से वह दर्शकों के बीच वापस लौटे और सबका दिल जीतने में सफल हुए। उन्होंने हार नहीं मानी और आज भी अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देते हैं। तो आइए आज जानिए इस मशहूर कॉमेडी स्टार की दिलचस्प लवस्टोरी के बारे में खास।

कपिल ने अपनी दोस्त संग रचाई शादी

बता दें कि कपिल शर्मा ने 12 दिंसबर साल 2018 में अपने बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ संग शादी रचाई। उन्होंने अपनी खूबसूरत दोस्ती को शादी के पवित्र बंधन में बांधा। बता दें कि कपिल और गिन्नी एक ही शहर से हैं और दोनों कॉलेज में भी साथ थे। जिसके बाद दोनों ने एक साथ ही अपने करियर की शुरुआत भी की। लेकिन कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताते हुए था कि गिन्नी संग उनकी पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। जहां उन्हें पहली बार मिलने पर ही गिन्नी से प्यार हो गया था। जिसके बाद उनकी मां को भी गिन्नी बेहद पसंद आईं, और उनकी मुलाकातें शुरु हो गईं।

गिन्नी-कपिल ने साथ की करियर की शुरुआत

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की खूबसूरत जोड़ी ने एक-साथ ही अपने करियर की शुरुआत भी की। उस समय कपिल शर्मा बहुत बड़ा नाम नहीं थे। उन्होंने हंस बलिए में गिन्नी के साथ बतौर जोड़ी परफॉरमेंस दी और उनकी शानदार जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके बाद गिन्नी अपने शहर वापस लौट गईं और कपिल अपने शो में बिजी हो गए। खास बात तो यह है कि शो के बाद भी दोनों का रिश्ता बना रहा।

इस दौरान कई खबरें सामने आईं की कपिल शर्मा अपने ही शो की क्रिएटिव हेड प्रीती सिमोंस को डेट कर रहे हैं। लेकिन प्रीती सिमोंस संग उनकी बात आगे नहीं बढ़ पाई। दोनों के बीच तगड़ा विवाद हुआ जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई। हालांकि अब कपिल और प्रीती अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

अपनी शादी में दी बड़ी रिसेप्शन पार्टी

12 दिंसबर साल 2018 को शादी के बंधन में बंधे कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों की शादी में कई बड़े सुपरस्टार शामिल हुए, जिसकी रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी गई। यहीं नही बल्कि इसके अलावा उन्होंने एक पार्टी अपने शहर अमृतसर में भी रखी थी। इस पार्टी में कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले कृष्णा अभिषेक, कॉमेडियन भारती सिंह, सुदेश लहरी और सुमोना चक्रवर्ती भी पहुंची थीं। इसके अलावा कई बॉलीवुड सुपरस्टार भी शामिल हुए थे। बता दें कि कपिल शर्मा ने लॉकडाउन के बीच अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ वक्त बिताया और उसके साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं।

Related Articles

Back to top button