धार्मिक

राशिफल 26 जुलाई: आज इन 5 राशियों का भाग्य सुधारेंगे महाबली हनुमान, परिवार में रहेगी सुख-शांति

आज हम आपको मंगलवार 26 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता की तबीयत ठीक रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अचानक घर में खास मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं जिससे आपका मन हल्का होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। जो व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों का दिन बेहतर रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप जिस काम को करने के बारे में सोचेंगे, उसे लेकर पॉजिटिव नजरिया रखने से सब काम अच्छे से हो सकते हैं। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। अतिरिक्त धन कमाने के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विदेश में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आप अपने सामने आने वाली चुनौती का डटकर मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। आपके करियर को सकारात्मक दिशा मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होने वाला है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन के रिश्तो में सुधार होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका है। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन शुभ नजर आ रहा है। किसी जरूरी प्रोजेक्ट के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उससे पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें उसके बाद ही निवेश कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, साथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। संतान के विवाह में उत्पन्न हो रही बाधा खत्म होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। जोखिम भरे कामों से अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहना होगा। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम दोस्तों की मदद से पूरा होगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

Related Articles

Back to top button