मनोरंजन

कुदरत की बनाई अनोखी चिड़िया, गिरगिट की तरह बदलती है रंग, आप भी देखिए ये वायरल Video

भारत में पक्षियों की बहुत सी प्रजाति पाई जाती हैं, जिनमें से चिड़िया सबसे छोटी और सुंदर पक्षी होती है। अक्सर पेड़ पर या घरों की छतों पर बैठी हुई चिड़िया हम सभी लोगों ने जरूर देखी होगी। कुछ चिड़िया ऐसी होती हैं, जो बहुत सुंदर लगती हैं और लोग उन्हें बस देखते ही रह जाते हैं। परंतु क्या आप सभी लोगों ने कभी रंग बदलने वाली चिड़िया को देखा है? शायद आप लोगों में से ज्यादातर लोगों का जवाब “ना” में ही होगा।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं जानवरों के साम्राज्य में गिरगिट अपनी स्किन का कलर बदल सकते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसमें एक प्यारी सी चिड़िया का रंग भी बदल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चिड़िया को देखकर एक सेकेंड के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि इस चिड़िया में एक दो नहीं बल्कि पलक झपकते ही कई रंग बदलने की खूबी है।

यह चिड़िया गिरगिट की तरह हर सेकंड में बदलती है रंग

सोशल मीडिया पर चिड़िया का जो वीडियो वायरल हो रहा है इसे देखने वाले लोग इसकी एक अनूठी पावर से हैरान हो रहे हैं। दरअसल, उसकी यह अनूठी या अजीबोगरीब पावर उसके पंखों में है, जिसका रंग वो एकदम से गिरगिट की तरह सेकंड में जब चाहे बदल देती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आप इस अनोखी चिड़िया का वीडियो देखेंगे तो आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

यह हमिंग बर्ड एक शख्स के हाथ पर बैठी हुई नजर आ रही है, जो अपना कलर धीरे धीरे चमकीले, गुलाबी रंग में तब्दील होने से पहले गहरे हरे से काले रंग में बदल देती है। यह सभी रंग तब बदलती है, जैसे-जैसे यह चिड़िया अलग-अलग दिशा में अपना सिर घुमाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि यह छोटी सी चिड़िया सेकंड में किस प्रकार से रंग बदल रही है।

भले ही यह वीडियो क्लिप कुछ सेकंड का है परंतु इंटरनेट पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। जब यह पक्षी अलग-अलग दिशाओं अपना सिर घुमा रही है, तो वैसे वैसे इसका रंग भी बदलता जा रहा है। इंटरनेट पर जिसने भी इस प्यारे से मंत्रमुग्ध कर देने वाले वीडियो को देखा, बस देखता ही रह गया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल


इस प्यारे से वीडियो को वंडर ऑफ साइंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो को इंटरनेट नेटीजंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को करीब 3 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “ऐसा मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा था। ये कुदरत के सबसे खूबसूरत तोहफों में से एक है।”

वहीं एक अन्य ट्वीटर यूजर ने लिखा कि “OMG सो ब्यूटीफुल।” वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपनी अपनी क्रिएटिविटी के हिसाब से इस खूबसूरत चिड़िया की तारीफ में एक से बढ़कर एक कैपशन देते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को यह प्यारा सा वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button