बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो सितारे जिन्होंने अफेयर छोड़ घरवालों की मर्जी से रचाई शादी, आज हैं बेहद खुश

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मी सितारों के अफेयर के चर्चे आम सुनने को मिलते हैं। लेकिन आप में से बहुत कम लोगों ने ऐसे शादियों के बारे में सुना होगा जो कि फिल्मी सितारों ने अपनी मर्जी से नहीं बल्कि अपने घर वालों की मर्जी से कीं। इन सितारों की लिस्ट में ना सिर्फ बॉलीवुड के बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे भी मौजूद हैं। जिनके अफेयर और प्यार के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन सितारों के बारे में खास जिन्होंने अपने माता-पिता के कहने पर शादी रचाई और आज अपनी शादी-शुदा जिंदगी में भी बेहद खुश हैं।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में धक्-धक् गर्ल के नाम से मशहूर हुई अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जब शादी का फैसला लिया तो हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि माधुरी के मिस्टर परफेक्ट को उनके भाई ने ढूंढा था। अभिनेता संजय दत्त से ब्रेकअप के बाद माधुरी बेहद दुखी हो गईं थीं। उस वक्त माधुरी अपने भाई अजीत दीक्षित से मिलने अमेरिका गई थीं। जहां पर डिनर के दौरान श्रीराम नेने से उनकी पहली मुलाकात हुई और फिर दोनों ने परिवार की मर्जी से शादी करने का फैसला लिया।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

फिल्म इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में शुमार अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी हमेशा सुर्खियों का केंद्र बनीं रहतीं है। साल 2015 में शादी के बंधन में बंधने वाली इस जोड़ी को देखकर आप नहीं कह सकते कि उन्होंने अपने घर वालों की मर्ज़ी से शादी की थी। दरअसल, शाहिद के पिता पंकज कपूर और मीरा राजपूत के पिता राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे और यहीं से दोनों के रिश्ते के लिए बातचीत शुरू हुई थी।

विवेक ओबेराय और प्रियंका अल्वा

विवेक ओबेराय के प्यार के किस्से कभी ऐश्वर्या राय के साथ सुर्खियों में थे। लेकिन कभी अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले स्टार विवेक ओबेराय ने भी अरेंज मैरिज की है। अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने बताया था कि मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती है। विवेक अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।

करण पटेल और अंकिता भार्गव

टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार करण पटेल ने टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव संग शादी रचाई। जानकारी के लिए बता दें कि ये हैं मोहब्बतें में अंकिता के पिता और करण साथ काम करते थे और यहीं से उनके रिश्ते की बात अंकिता के साथ शुरू हुई थी।

नील नितिन मुकेश और रूक्मिणी

हिन्दी सिनेमा जगत के हैंडसम स्टार नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज को चुना। 9 फरवरी 2017 को नील नितिन ने रूक्मिणी संग शादी रचाई।

शम्मी कपूर और नीला देवी

अभिनेता शम्मी कपूर ने गीता बाली संग भागकर शादी की थी। लेकिन उनकी पत्नी की मौत के बाद शम्मी कपूर के घरवालों ने उनकी शादी 1969 में नीला देवी से करवाई थी। यह शादी शम्मी कपूर की भाभी ने कृष्णा राज कपूर ने करवाई थी।

राज कपूर और कृष्णा राज कपूर

हिन्दी सिनेमा जगत की टॉप अभिनेत्री नरगिस के साथ प्यार की अफवाहों के चलते मशहूर हुए राज कपूर ने पिता की मर्जी से कृष्णा कपूर संग शादी रचाई थी जो कि पृथ्वी राज कपूर के मामा की बेटी थीं।

Related Articles

Back to top button